Akhanda 2: नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंड 2' की रिलीज डेट स्थगित, निर्माताओं ने बताई वजह
Nandamuri Balakrishna: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंड 2' की रिलीज टाल दी गई है। पहले कहा गया था कि यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी, लेकिन अब निर्माताओं ने इसे स्थगित कर दिया है। जानिए क्या है वजह
विस्तार
नंदमुरी बालकृष्ण ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जो कि फिल्म के निर्माताओं ने लिखा है। उन्होंने इस नोट में लिखा, नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंड 2' को और बेहतर बनाने के लिए री-रिकॉर्डिंग, वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए और समय चाहते हैं। नई रिलीज तारीख बाद में बताई जाएगी। यह खबर बालकृष्ण के प्रशंसकों के लिए निराशाजनक है, जो इस एक्शन फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
A post shared by Nandamuri Balakrishna (@balayyababu_official)
फिल्म 'अखंड 2' में नंनदमुरी बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आधी पिनिसेट्टी खलनायक बने हैं। इनके अलावा 'खेल खेल में' एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल और 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण राम अचंता और गोपीनाथ अचंता 14 रील्स प्लस बैनर के तहत कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है। यह साल 2021 में आई 'अखंड' का ही सीक्वल है। फिल्म का टीजर बालकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया था। फिल्म 'अखंड 2' का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। 'अखंड' का निर्देशन भी उन्होंने किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।