फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Naga Vamsi Gave Big update on Vijay Devarakonda VD 12

VD 12: 'यह सबको चौंका देगी', विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर निर्माता का बड़ा दावा

Wed, 08 Jan 2025 03:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Jan 2025 03:55 PM IST
सार

VD 12: वीडी 12 को लेकर फिल्म के निर्माता नागा वामसी ने बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर क्या कहा है।

विज्ञापन
Naga Vamsi Gave Big update on Vijay Devarakonda VD 12
नागा वामसी, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विजय देवरकोंडा अपने अगले प्रोजेक्ट 'वीडी 12' के साथ शानदार वापसी करने की पूरी कोशिश में हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान गौतम तिन्नानुरी के हाथों में है। काफी समय से बन रही इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने की तैयारी है। पहले पोस्टर के अलावा अब तक फिल्म को लेकर आधिकारिक रूप से कोई बड़ा अपडेट साझा नहीं किया गया है। इस बीच एक बातचीत में  निर्माता नागा वामसी ने अपनी इस  आगामी फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन

Naga Vamsi: "सिखाने की जरूरत नहीं...", बॉलीवुड पर टिप्पणी के बाद अब नागा वामसी की यह पोस्ट बटोर रही सुर्खियां

विज्ञापन

नागा वामसी ने दिया फिल्म पर अपडेट

नागा वामसी ने कहा, “देरी के कारणों को अगर एक तरफ रख दिया जाए तो , फिल्म का कंटेंट जब भी सामने आएगा तो यह लोगों को हैरान कर देगा। चाहे वह गाना हो, प्रोमो, विजुअल या टीजर, दर्शक जब भी इसे देखेंगे, वे चौंक जाएंगे। कल मैंने टीम के साथ फिल्म का पहला हाफ देखा। इसे देखने के बाद आप सोचेंगे कि जिस व्यक्ति ने 'जर्सी' जैसी सौम्य और भावनात्मक फिल्म बनाई थी, उसने यह फिल्म कैसे बनाई।”


अपडेट देने की पूरी कोशिश में हैं नागा वामसी

नागा वामसी ने आगे कहा, "असंपादित संस्करण सिर्फ पहले भाग का ही लगभग दो घंटे का है। मैं पिछले कुछ वर्षों से संपादक नवीन नूली के साथ यात्रा कर रहा हूं। आम तौर पर वह किसी भी फिल्म के बारे में कुछ नहीं कहते, लेकिन उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि 'वीडी12' का पहला भाग शानदार बना है। नागा ने आगे हंसते हुए कहा कि मैं अपडेट देने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन काम चल रहा है। प्रशंसक मुझसे अपडेट मांग रहे हैं, लेकिन यह मेरे हाथ में नहीं है।"


इन फिल्मों में दिखे थे विजय देवरकोंडा

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंड़ा को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो करते हुए देखा गया था। इसके अलावा वह 'द फैमिली स्टार नाम की फिल्म में भी नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed