फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Naga Chaitanya Reveals biggest regret in life after divorce with samantha ruth said everything just a lesson

Naga Chaitanya: सामंथा से तलाक लेकर नागा चैतन्य को हुआ पछतावा? अभिनेता ने किया खुलासा

Tue, 02 May 2023 01:50 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 May 2023 01:50 AM IST
सार

साउथ अभिनेता नागा चैतन्य ने अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के बाद अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपने जीवन के सबसे बड़े अफसोस के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
Naga Chaitanya Reveals biggest regret in life after divorce with samantha ruth said everything just a lesson
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य अपनी व्यवसायिक जिंदगी के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। बीते कुछ समय पहले ही अभिनेता ने साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लिया था। अब नागा चैतन्य ने सामंथा से अलग होने के बाद अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन

चैतन्य को किस बात का अफसोस?
दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि उन्हें अपने जीवन में किस फैसले को लेकर अफसोस हुआ है यानी कि क्या उन्हें कोई फैसला लेने के बाद पछतावा हुआ है? इस पर चैतन्य ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जीवन में कोई खास पछतावा नहीं है। उनके जीवन में उन्हें किसी फैसले को लेकर पछताना नहीं पड़ा। बस सब कुछ सिर्फ एक सबक है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैंने अपनी जिंदगी में कुछ फिल्में करने को लेकर अच्छा निर्णय नहीं लिया हो। ऐसी दो या तीन फिल्में हैं, जिन्हें लेकर मेरा फैसला अच्छा नहीं रहा। वह मेरे लिए एक सबक था।

Madhoo:  मणि सर से मिलने गई थी, वहां मेरे बालों में चोटी लगी, कुछ पढ़ने को मिला, और मैं बन गई ‘रोजा’ की हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन

सोभिता को डेट कर रहे चैतन्य
सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य अभिनेत्री सोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की लंदन से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए थे। कहा जा रहा है कि दोनों पिछले छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

Adah Sharma : ‘केरल की लड़कियां गोरी नहीं होती’ यूजर के इस कमेंट पर भड़की अदा शर्मा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन

बीते साल की थी तलाक की घोषणा
बता दें कि नागा चैतन्य और सामंथा ने बीते साल अक्तूबर में अलग होने की घोषणा की थी। सामंथा ने बयान जारी करते हुए कहा था कि काफी विचार विमर्श करने के बाद मैंने और चैतन्य ने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें एक दशक से अधिक पुरानी दोस्ती मिली है और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन बना रहेगा।

Manna Dey: मन्ना डे की गायकी और कठिन गानों के मोहम्मद रफी भी थे कायल, इस वजह से एक बार जेल जाने की आई थी नौबत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed