फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mollywood Me Too B Unnikrishnan says we will prepare a detailed analytical report on the Hema committee report

Mollywood Me Too: 'हम जल्द ही सरकार को अंतिम रिपोर्ट सौपेंगे', यौन शोषण के आरोपों पर बोले बी उन्नीकृष्णन

Sat, 31 Aug 2024 05:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 Aug 2024 05:49 PM IST
सार

अभिनेता मोहनलाल ने भी एएमएमए (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) के अध्यक्ष पद से इन सबके चलते इस्तीफा दे दिया। वही अब फिल्म निर्माता बी उन्नीकृष्णन ने सहयोगी यूनियनों की बैठकों को लेकर जानकारी दी है।

विज्ञापन
Mollywood Me Too B Unnikrishnan says we will prepare a detailed analytical report on the Hema committee report
निर्माता बी उन्नीकृष्णन - फोटो : ANI

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों संकट के पहाड़ टूट पड़े हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपों ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। अभिनेता मोहनलाल ने भी एएमएमए (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) के अध्यक्ष पद से इन सबके चलते इस्तीफा दे दिया। वही अब फिल्म निर्माता बी उन्नीकृष्णन ने सहयोगी यूनियनों की बैठकों को लेकर जानकारी दी है और कहा है कि वे जल्द से जल्द ही  इन सभी बैठकों को समाप्त करेंगे और सरकार को अंतिम रिपोर्ट सौपेंगे।
विज्ञापन


 बी उन्नीकृष्णन ने कही यह बात
मलयालम फिल्म उद्योग में यौन शोषण के आरोपों पर, फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल (FEFKA) के फिल्म निर्माता बी उन्नीकृष्णन ने कहा,, "FEFKA अपने सहयोगी यूनियनों की बैठके आयोजित कर रहा है और हमारा इरादा 4 या 5 सितंबर तक इन सभी बैठकों को समाप्त करने का है। वे आएंगे।" हेमा समिति की रिपोर्ट पर अपने निश्चित विचारों और प्रतिक्रिया के साथ, जिसका हम विश्लेषण करेंगे और हम हेमा समिति की रिपोर्ट पर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे सरकार को सौंपेंगे, इसलिए हमारा इरादा पहले सप्ताह के अंत तक ऐसा करने का है सितंबर, शायद 7 या 8, तो यह प्रक्रिया जारी है।"
विज्ञापन


इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए मोहनलाल
बता दें कि इससे पहले इस्तीफा देने के बाद अभिनेता मोहनलाल पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। अभिनेता ने यौन शोषण मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अभी मामले कि जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी शक्तिशाली समूह का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें इस क्षेत्र में ऐसे किसी ग्रुप के अस्तित्व के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपया इंडस्ट्री को नष्ट न करें: मोहनलाल
 मोहनलाल ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के आरोपों को लेकर कहा, 'हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सारा ध्यान एएमएमए (मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) पर न लगाएं। कृपया इंडस्ट्री को नष्ट न करें।' उन्होंने आगे कहा, 'हम हेमा समिति की रिपोर्ट का स्वागत करते हैं। उस रिपोर्ट को जारी करना सरकार का सही निर्णय था। यह एक बहुत ही मेहनती इंडस्ट्री है। मगर इसके लिए हर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। मामले में जांच जारी है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed