फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mohanlal Reaction on his Movie Barroz criticism says some people have not seen film yet criticizing it

Mohanlal: 'बरोज' की आलोचनाओं पर मोहनलाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ लोगों ने बिना देखे बुराईयां शुरू कर दीं

Tue, 07 Jan 2025 06:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jan 2025 06:58 PM IST
सार

Mohanlal: अभिनेता मोहनलाल की फिल्म 'बरोज' दिसंबर में क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हुई। इसमें उन्होंने अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन में भी डेब्यू किया है। इस फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की आलोचनाओं पर मोहनलाल ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Mohanlal Reaction on his Movie Barroz criticism says some people have not seen film yet criticizing it
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal

विस्तार

एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'बरोज' 25 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए मोहनलाल ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखे हैं। उनकी इस फिल्म की काफी आलोचना भी हुई है, जिस पर अब एक्टर ने प्रतिक्रिया दी है। खासकर उन्होंने उन दर्शकों को जवाब दिया है, जिन्होंने बिना देखे ही 'बरोज' की आलोचना कर डाली।

विज्ञापन

Mohanlal Reaction on his Movie Barroz criticism says some people have not seen film yet criticizing it
बरोज - फोटो : सोशल मीडिया

आलोचना करने वालों पर साधा निशाना
हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान मोहनलाल ने उन लोगों की आलोचना की, जिन्होंने बिना 'बरोज' देखे ही फिल्म की बुराई कर डाली। एक्टर ने कहा, 'सिनेमा में चार दशक बिताने के बाद मैं 'बरोज' को समाज को कुछ वापस देने के रूप में देखता हूं। फिल्म देखने वाले सभी लोगों ने इसका लुत्फ उठाया, लेकिन कुछ लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है और वे इसकी आलोचना कर रहे हैं'।

ये खबर भी पढ़ें:
Baby John: 'बेबी जॉन' हुई फ्लॉप तो वरुण धवन के सपोर्ट में उतरे राजपाल यादव, इस मामले में कर दी शाहरुख से तुलना

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्मों से तुलना का नहीं किया दावा
मोहनलाल ने आगे कहा कि किसी फिल्म की आलोचना करने से पहले उसके कुछ पहलुओं को समझना जरूरी है। एक्टर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि 'बरोज' की तुलना हॉलीवुड फिल्मों या उन प्रोडक्शन में इस्तेमाल की गई एडवांस टेक्नोलॉजी से की जानी चाहिए। 'बरोज' फंतासी फिल्म है। इसमें मोहनलाल ने खुद अभिनय भी किया है।

ये खबर भी पढ़ें:
Breaking: अजित कुमार का दुबई में एक्सीडेंट, हवा में उड़े कार के चिथड़े, रेस की तैयारी के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन

बोले- यह फिल्म हमारा एक प्रयास है
मोहनलाल का कहना है कि यह फिल्म उनकी और उनकी प्रतिभाशाली टीम का एक प्रयास मात्र है। मोहनलाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'थुडरम' है। थारुन मूर्ति द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। इसके बाद फिल्म 'एल2ई'  भी उनकी झोली में है, जो 27 मार्च को रिलीज होगी।

ये खबर भी पढ़ें:
Sreeleela: ‘पुष्पा’ के आइटम डांस से मशहूर हुईं श्रीलीला ने किसको लगाया गले? हीरो से क्या है कनेक्शन?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed