फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Minister Cherian clarifies Prem Kumar's exit from Kerala State Chalchitra Academy

केरल स्टेट चलचित्र अकादमी से प्रेम कुमार के निकलने पर मंत्री चेरियन ने दी सफाई, बोले- 'किसी को निकाला नहीं...'

Sat, 14 Feb 2026 07:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 14 Feb 2026 07:10 PM IST
सार

Minister Cherian Clarifies On Prem Kumar Exit: केरल के फिल्म मंत्री साजी चेरियन ने मलयालम अभिनेता प्रेम कुमार को राज्य चलचित्र अकादमी के चेयरमैन-इन-चार्ज पद से हटाए जाने के विवाद पर सफाई दी है।
 

विज्ञापन
Minister Cherian clarifies Prem Kumar's exit from Kerala State Chalchitra Academy
मंत्री चेरियन और प्रेम कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेता प्रेम कुमार को केरल चलचित्र अकादमी के चेयरमैन-इन-चार्ज पद से हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। इसी मामले पर बीच राज्य के संस्कृति और फिल्म मंत्री साजी चेरियन ने शनिवार को सफाई दी है। 

विज्ञापन

मंत्री का बयान
मंत्री चेरियन ने कहा कि प्रेम कुमार को किसी तरह निकाला नहीं गया है। यह सिर्फ एक सामान्य और रूटीन बदलाव था। अकादमी की गवर्निंग बॉडी का कार्यकाल खत्म हो गया था, इसलिए नई कमिटी बनानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है नया चेयरमैन?
प्रेम कुमार पहले अकादमी के वाइस-चेयरमैन थे। बाद में फिल्ममेकर रंजीत के इस्तीफे के बाद वे चेयरमैन-इन-चार्ज बने थे। अब इस पद पर प्रसिद्ध साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी ने पद संभाला है। प्रेम कुमार ने खुद इस बदलाव का स्वागत किया था।

विज्ञापन

प्रेम कुमार को लेकर मंत्री चेरियन की राय
मंत्री चेरियन ने जोर देकर कहा कि यह फैसला प्रेम कुमार के किसी विचार, बयान या राजनीतिक राय से जुड़ा नहीं है। सरकार किसी को उसके निजी विचारों की वजह से हटाती नहीं है। सीपीआई-एम सरकार हमेशा लोगों को अपनी राय रखने का हक देती है, भले ही वह सरकार के विचारों से अलग हो।

प्रेम कुमार का पोस्ट
प्रेम कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दुख जताया था कि उन्हें बिना किसी औपचारिक जानकारी के हटा दिया गया। मंत्री ने कहा कि अगर कम्युनिकेशन में कोई कमी हुई है, तो उसकी जांच होगी और प्रेम कुमार से बात करके उनका दुख दूर किया जाएगा। मंत्री ने प्रेम कुमार के कलात्मक योगदान और अकादमी के लिए सेवा की बहुत तारीफ की और कहा कि उनका सम्मान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed