फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Man arrested for defaming South actress by sharing her obscene photos from fake account

South Actress: साउथ अभिनेत्री की फोटोज से छेड़छाड़, फेक अकाउंट बनाकर लिखीं भद्दी-भद्दी बातें, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2022 09:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 27 Nov 2022 09:54 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, एक साउथ अभिनेत्री की तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई है। अश्लील तस्वीरों पर अभिनेत्री का चेहरा एडिट किया गया है। हालांकि, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Man arrested for defaming South actress by sharing her obscene photos from fake account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन अब इसी इंडस्ट्री से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस इंडस्ट्री से जुड़ी एक मशहूर अभिनेत्री को बदनाम करने की कोशिश की गई है। जानकारी के मुताबिक, एक साउथ अभिनेत्री की तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई है। अश्लील तस्वीरों पर अभिनेत्री का चेहरा एडिट किया गया है। इसके अलावा, एक शख्स लंबे समय से अभिनेत्री का पीछा करते हुए भी पाया गया है, जिसके बाद उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पंडिरी राम वेंकट वीरराजू नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है और इसकी उम्र 30 साल बताई गई है। दावा है कि इस शख्स ने पहले अभिनेत्री की तस्वीरों को एडिट किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इतना ही नहीं, इस आदमी ने अभिनेत्री की एडिट की गई तस्वीरों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 

Prateik Babbar: प्रतीक बब्बर को आईएमडीबी का बर्थडे सरप्राइज, रिलीज से पहले ही ‘इंडिया लॉकडाउन’ को कमाल रेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस आदमी ने महिला को बदनाम करने के लिए ट्विटर पर फेक अकाउंट भी बनाया था, जिसका नाम साईरावी267' है। यह अकाउंट बनाने के बाद ही आदमी ने अभिनेत्री का पीछा करना शुरू कर दिया था। हैरानी की बात यह कि आदमी ने अभिनेत्री की एडिट की गई अश्लील तस्वीरों को अलग-अलग साइट्स पर शेयर करने की कोशिश की। हालांकि, यह मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो  साइबर क्राइम पुलिस ने इस शक्स को धर दबोचा।

Sharman Joshi: 'गोलमाल' की अगली किश्त में शरमन जोशी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी ने भरी हामी?

विज्ञापन

बता दें कि मनोरंजन जगत में इस तरह का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों की तस्वीरों को एडिट करके अश्लील बनाया गया और फिर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed