फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam Actor Vinayakan In Trouble Case against Him For Publishing minor girl photo online

मलयालम एक्टर विनायकन के खिलाफ केस दर्ज, नाबालिग लड़की की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने का है मामला

Thu, 09 Jul 2026 08:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Jul 2026 08:27 PM IST
सार

Case against Malayalam actor Vinayakan: मलयालम एक्टर विनायकन के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है। अभिनेता पर एक आठ साल की लड़की की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
Malayalam Actor Vinayakan In Trouble Case against Him For Publishing minor girl photo online
मलयालम एक्टर विनायकन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

केरल पुलिस ने मावेलिकारा में एक आठ साल की लड़की की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में मलयालम एक्टर विनायकन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह केस बुधवार को तब दर्ज किया गया जब लड़की के पिता ने केरल राज्य बाल अधिकार आयोग से संपर्क किया। आयोग ने पुलिस को शिकायत पर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन


एफआईआर में अभिनेता पर लगाए गए गंभीर आरोप
पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मावेलिकारा में रहने वाले लड़की के पिता हाल ही में केरल राज्य बाल अधिकार आयोग की सुनवाई में शामिल हुए थे। वहीं एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि एक फेसबुक पोस्ट को फॉरवर्ड करने को लेकर हुई दुश्मनी के कारण विनायकन ने 24 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 2 बजे शिकायतकर्ता द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट लिया। इसके साथ ही उन्होंने शिकायतकर्ता की व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो का भी स्क्रीनशॉट लिया, जिसमें उनकी आठ साल की बेटी की तस्वीर थी। इसके बाद विनायकन ने शिकायतकर्ता की अनुमति के बिना अपने वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट के जरिए इन स्क्रीनशॉट और शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर शेयर किया।’
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को परेशानी का सामना करना पड़ा 
एफआईआर में आगे आरोप लगाया गया है कि कई अज्ञात लोगों ने विनायकन की फेसबुक पोस्ट को शेयर किया। इसके बाद शिकायतकर्ता और उनके परिवार का अपमान करने और उनकी बदनामी करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, विनायकन की फेसबुक पोस्ट पर मोबाइल नंबर देखकर उसे अभिनेता का नंबर समझकर, कई लोगों ने शिकायतकर्ता को फोन किया और अपशब्द कहे। इससे शिकायतकर्ता, उनकी बेटी और उनके परिवार को काफी बदनामी हुई। उन्हें मानसिक पीड़ा और परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 

 

पुलिस ने दर्ज किया अभिनेता के खिलाफ केस 
मावेलिकारा पुलिस ने बताया कि कई धाराओं के तहत अभिनेता विनायकन पर केस दर्ज हुआ है। इसमें किसी महिला की गरिमा का अपमान करने या उसकी निजता में दखल देने के इरादे से किए गए कृत्य से संबंधित धारा भी शामिल है। साथ ही आईटी एक्ट और केरल पुलिस एक्ट की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि जांच शुरू हो गई है। अभिनेता का बयान दर्ज किया जाएगा। यह पहली बार नहीं है, जब विनायकन विवादों में घिरे हैं। पहले भी अभिनेता पर मानहानि और सार्वजनिक उपद्रव के कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed