{"_id":"64a2b19ef8dd573624046d4a","slug":"maaveeran-trailer-out-sivakarthikeyan-starrer-film-directed-by-madonne-ashwin-release-on-14-july-in-theater-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maaveeran Trailer: मैडोना अश्विन की 'मावीरन' का ट्रेलर जारी, जबर्दस्त अंदाज में नजर आए अभिनेता शिवकार्तिकेयन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Maaveeran Trailer: मैडोना अश्विन की 'मावीरन' का ट्रेलर जारी, जबर्दस्त अंदाज में नजर आए अभिनेता शिवकार्तिकेयन
Mon, 03 Jul 2023 05:01 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
मावीरन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर मैडोना अश्विन इन दिनों अपनी मचअवेटेड तमिल फिल्म 'मावीरन' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म राजनीति पर आधारित है। 'मावीरन' में अभिनेता शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
यह है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन एक तमिल समाचार पत्र में एक कार्टूनिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच परिस्थितियां उन्हें एक भ्रष्ट राजनेता के खिलाफ जाने के लिए मजबूर करती हैं। इस फिल्म में अभिनेता मैसस्किन राजनेता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि निर्देशक अश्विन की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्म की तरह ही दिलचस्प और गंभीर विषयों पर आधारित है। इसके अलावा फिल्म कॉमेडी-ड्रामा होने का वादा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
तमिल की जानी-मानी अभिनेत्री सरिता, जो पिछले एक दशक से पर्दे से दूर है। वह इस फिल्म में शिव की मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा निर्देशक शंकर की बेटी, अदिति शंकर भी फिल्म में अखबार संपादक की भूमिका में दिखाई देगीं। फिल्म में योगी बाबू, सुनील और मोनिशा ब्लेसी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'मावीरन' 14 जूलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Nayanthara: हिंदी फिल्में देखने की शौकीन हैं नयनतारा, शाहरुख खान की यह मूवी है बेहद पसंद
Guru Purnima 2023: गुरु कृपा से बदल गई इन सितारों की जिंदगी, माता पिता के आशीर्वाद से बन गए चोटी के सितारे