फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   M S Dhoni Production House Film Lets Get Married Gets A Release Date Will Reach in Theaters on 28 July

LGM: 'लेट्स गेड मैरिड' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Thu, 20 Jul 2023 06:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Jul 2023 06:37 PM IST
सार

कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर क्रिकेटर एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई में लॉन्च किया था। इसे देखने के बाद लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की जमकर सराहना की थी। 

विज्ञापन
M S Dhoni Production House Film Lets Get Married Gets A Release Date Will Reach in Theaters on 28 July
LGM - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरीश कल्याण और इवाना की मुख्य भूमिकाओं वाली मनोरंजन ड्रामा फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पिछले काफी दिनों से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता थी। इस बीच अब फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने की तारीख से पर्दा उठ चुका है। यह फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 

विज्ञापन

Project K: 'प्रोजेक्ट के' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया से हटाया फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर, जानें इसकी वजह

विज्ञापन

लोगों को पसंद आया ट्रेलर

बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर क्रिकेटर एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई में लॉन्च किया था। इसे देखने के बाद लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की जमकर सराहना की थी। अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज की तारीख की आधाकिरिरक घोषणा  कर दी है।
Avnish Barjatya: सूरज बड़जात्या के बेटे की पहली फिल्म के नाम से उठा पर्दा, जानें कब होगा 'दोनों' का टीजर आउट

ये कलाकार आएंगे नजर

'लेट्स गेट मैरिड' का निर्माण एमएस धोनी ने अपने बैनर धोनी एंटरटेनमेंट के तहत किया है, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म है। रमेश थमिलमानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म मे  हरीश कल्याण और इवाना के साथ नादिया, योगी बाबू, आरजे विजय, श्रीनाथ, वीटीवी गणेश, विनोदिनी, दीपा शंकर और विक्कल विक्रम सहित अन्य कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
TRP WEEK 28: टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमा ने मारी बाजी, टॉप 5 में 'फाल्तू' की धमाकेदार वापसी

विज्ञापन

ऐसी है फिल्म की कहानी

कहानी गौतम की है, जो मीरा से बेशुमार प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन साथ ही वह मां के साथ भी रहना चाहता है। हालांकि, मीरा इससे सहमत नहीं है। इस वजह से गौतम कुर्ग के लिए ट्रिप प्लान करता है, ताकि मां के साथ उसकी होने वाली पत्नी मीरा का भी बॉन्ड मजबूत हो सके। गौरतलब है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट साक्षी का है, जबकि इसे रमेश थमिलमानी ने लिखा है। 
Munmun Dhamecha: मुनमुन धमीचा को CBI ने भेजा समन, समीर वानखेड़े से जुड़े मामले में होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed