Leo: राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने 'लियो' के पोस्टर पर जताई नाराजगी, एक्टर के धूम्रपान करने पर फूटा गुस्सा
'लियो' के निर्माताओं ने हाल ही में विजय की आगामी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। अब हाल ही में राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने इसकी निंदा की है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार विजय इस समय अपनी आगामी फिल्म लियो के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। विजय और लोकेश कनगराज की 'लियो' 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के इस साल अक्टूबर में रिलीज होने की उम्मीद है। निर्माताओं ने हाल ही में लियो के पहले गाने ना रेडी का पोस्टर जारी किया था। इसमें अभिनेता को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। जहां फैंस को यह पोस्टर बेहद पसंद आ रहा है, वहीं राज्य सभा एमपी अंबुमणि रामदास इससे नाखुश दिखे।
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी के बिग बॉस ओटीटी में आने पर यह थी नवाजुद्दीन की प्रतिक्रिया, आलिया ने किया खुलासा
राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने ट्वीट कर लिखा, 'अभिनेता विजय को धूम्रपान के सीन में अभिनय करने से बचना चाहिए! यह दुख की बात है कि लियो फिल्म के पहले पोस्टर में अभिनेता विजय धूम्रपान कर रहे हैं। बच्चे और छात्र अभिनेता विजय अभिनीत फिल्में देखते हैं। उन्हें भी ऐसा करना चाहिए। उन्हें धूम्रपान के दृश्य में अभिनय करते देखने की लत नहीं लगनी चाहिए। जनता को धूम्रपान से बचाने की उनकी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। कानून यही कहता है। इसलिए, अभिनेता विजय को फिल्मों में धूम्रपान के सीन करने से बचना चाहिए, जैसा कि उन्होंने 2007 और 2012 में वादा किया था। स्मोकिंग किल्स से नो टू टोबैको।'
Bollywood Actors: साउथ की फिल्मों में विलेन बन इन बॉलीवुड सितारों ने मचाया गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल