फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kushi Samantha Ruth Prabhu to resume shoot for Vijay Deverakonda film soon Director Shiva Nirvana share update

Kushi: सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'खुशी' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Tue, 31 Jan 2023 08:57 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 31 Jan 2023 08:57 AM IST
सार

जहां कुछ दिन पहले खबर आई थी कि समांथा ने वरुण धवन के साथ साइन की गई फिल्म से हाथ खींच लिए हैं, वहीं अब विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म कुशी को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

विज्ञापन
Kushi Samantha Ruth Prabhu to resume shoot for Vijay Deverakonda film soon Director Shiva Nirvana share update
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी मेडिकल कंडीशन के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं अभिनेत्री बहुत से प्रोजेक्ट्स से अपना नाम वापस ले चुकी हैं, वहीं कई फिल्मों की शूटिंग वह जल्द ही शुरू करेंगी। जहां कुछ दिन पहले खबर आई थी कि समांथा ने वरुण धवन के साथ साइन की गई फिल्म से हाथ खींच लिए हैं, वहीं अब विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'खुशी' को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इस खबर को सुनकर सामंथा के फैंस के चेहरों पर एक लंबी सी मुस्कान आना तय है। अगर आप भी सामंथा के फैन हैं, तो चलिए बिना देर करे आपको बताते हैं आखिर वो अपडेट क्या है..

विज्ञापन

Kushi Samantha Ruth Prabhu to resume shoot for Vijay Deverakonda film soon Director Shiva Nirvana share update
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

सामंथा जल्द ही शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित 'खुशी' में विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है क्योंकि सामंथा 'शकुंतलम' की रिलीज में बिजी हैं और अभिनेत्री को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हैं। हालांकि, अब 'खुशी' के निर्देशक शिव निर्वाण ने फिल्म को लेकर एक अपडेट साझा किया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू की जाएगी।
Priyanka Chopra: देसी गर्ल ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, पिता निक का फंक्शन देखने पहुंची राजकुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Kushi Samantha Ruth Prabhu to resume shoot for Vijay Deverakonda film soon Director Shiva Nirvana share update
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : insta

हाल ही में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म 'कुशी' के बारे में एक बड़ा अपडेट साझा करते हुए निर्देशक शिव निर्वाण ने ट्वीट कर खुलासा किया कि 'खुशी' की शूटिंग बहुत जल्द फिर से शुरू होगी। उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि आउटपुट बहुत ही 'सुंदर' होगा। हालांकि, निदेशक ने किसी भी तारीख का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'खुशी की नियमित शूटिंग बहुत जल्द शुरू होगी, सब कुछ सुंदर होने जा रहा है।' करीब आधी शूटिंग हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि मौजूदा शेड्यूल में बाकी बचे हुए बड़े हिस्से की शूटिंग की जाएगी।

विज्ञापन

Kushi Samantha Ruth Prabhu to resume shoot for Vijay Deverakonda film soon Director Shiva Nirvana share update
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा इस समय फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह एक पौराणिक ड्रामा फिल्म है, जिसे गुनशेखर ने निर्देशित किया है। यह फिल्म कालिदास के नाटक 'शकुंतला' पर आधारित है। जहां सामंथा शकुंतला की भूमिका निभा रही हैं, वहीं देव मोहन को राजा दुष्यंत के रूप में देखा जाएगा। 'शाकुंतलम' 17 फरवरी को रिलीज की जाएगी।  Mukesh Chhabra: छोटे शहरों के सुपरस्टार तलाशने निकले मुकेश छाबड़ा, बोले, ‘आउटसाइडर्स के लिए सब कुछ करूंगा’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed