फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kingdom will release in Hindi version Confirmed but Vijay Deverakonda film named called Saamraajya

Kingdom: अपनी निर्धारित तारीख पर रिलीज होगी विजय की किंगडम, हिंदी में फिल्म का नाम होगा अलग; जानिए क्या

Mon, 14 Jul 2025 05:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 14 Jul 2025 05:39 PM IST
सार

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंगडम' हिंदी में रिलीज होगी, लेकिन हिंदी में फिल्म का नाम अलग होगा।
 

विज्ञापन
Kingdom will release in Hindi version Confirmed but Vijay Deverakonda film named called Saamraajya
किंगडम में नजर आएंगे विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

विस्तार

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। इस फिल्म को गौतम तिन्ननुरी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अपनी निर्धारित तारीख 31 जुलाई 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन हिंदी वर्जन में फिल्म का नाम अलग होगा। जानिए क्या है हिंदी वर्जन में किंगडम फिल्म का नाम।
विज्ञापन

हिंदी वर्जन में फिल्म का नाम किंगडम नहीं बल्कि कुछ और होगा
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, हाल ही में फिल्म किंगडम के अगले गाने "अन्ना एंटेन" का अपडेट साझा किया गया था और यह भी पुष्टि हुई कि फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी, जिसका नाम 'साम्राज्य' है। पहले लोग सोच रहे थे कि हिंदी संस्करण रद्द हो गया, क्योंकि रिलीज की घोषणा में इसका जिक्र नहीं था। लेकिन अब यह साफ है कि हिंदी संस्करण उसी दिन रिलीज होगा। हालांकि, नेटफ्लिक्स के नियमों के कारण हिंदी संस्करण मल्टीप्लेक्स में नहीं, बल्कि केवल सिंगल स्क्रीन थिएटरों में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा की फिल्म 
विजय देवरकोंडा की एक्शन ड्रामा से भरी फिल्म किंगडम में भाग्यश्री बोरसे, सत्य देव और बाकी कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसे सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने बनाया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed