फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kiccha Sudeep Inaugurates Nandi Awards will be given to artists from the Kannada film industry know in detail

Nandi Awards 2023: किच्चा सुदीप ने किया नंदी अवॉर्ड्स का उद्घाटन, कन्नड़ कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित

Tue, 21 Nov 2023 11:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 21 Nov 2023 11:30 AM IST
सार

नंदी पुरस्कार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को दिए जाएंगे। यह कन्नड़ फिल्मों और तुलु, कोडवा, कोंकणी, बारी और भंजर जैसी क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व देगा।

विज्ञापन
Kiccha Sudeep Inaugurates Nandi Awards will be given to artists from the Kannada film industry know in detail
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूं तो सिनेमा जगत में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारों को कई अवॉर्ड दिए जाते हैं, लेकिन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री एक खास पुरस्कार को दोबारा शुरू करने जा रही है। दरअसल, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री इस साल नंदी पुरस्कारों को दोबारा शुरू करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। यह अवॉर्ड फंक्शन अगले महीने दिसंबर में आयोजित किया जाएगा और इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। नंदी फिल्म अवार्ड्स 2023 का उद्घाटन अभिनेता किच्चा सुदीप ने हाल ही में बेंगलुरु में किया, जहां उन्होंने इसको लेकर अपने विचार भी साझा किए। 

विज्ञापन

किच्चा सुदीप ने किया उद्घाटन
किच्चा सुदीप ने नंदी अवॉर्ड्स का उद्घाटन करते हुए कहा, 'संस्थापक को शुभकामनाएं। मैंने 2003-2004 में पुरस्कार कार्यक्रम में जाना बंद कर दिया था। उसका कुछ और कारण है। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि यह पुरस्कार योग्य कलाकारों को दिया जाएगा।' उनका मानना है कि कई कलाकार अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं इसलिए, ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

Farrey Review: अलीजेह ने किया 2023 का सबसे चौंकाने वाला डेब्यू, सलीम खान को नातिन से मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों पुरस्कार का नाम रखा गया नंदी?
किच्चा सुदीप ने उद्घाटन के दौरान कहा, 'पुरस्कार के नाम नंदी की तरह, कार्यक्रम भी उतना ही पवित्र होना चाहिए।' किच्चा सुदीप ने यह भी कहा कि कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे अवॉर्ड शो की कमी है, जिसकी कोई उम्मीद कर सके। उनकी इच्छा है कि नंदी पुरस्कार कुछ अलग हों। इस पुरस्कार को नंदी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह भगवान शिव का वाहन है, जो कन्नड़ लोगों के लिए एक शक्तिशाली प्रतीक है। कर्नाटक फिल्म कॉमर्स बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, बीएम हरीश; निर्माता नित्यानंद प्रभु, पद्मावती चन्द्रशेखर और अनीता रेड्डी नंदी फिल्म पुरस्कार के संस्थापक हैं।  
Ae Watan Mere Watan: 'ऐ वतन मेरे वतन' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सारा की फिल्म

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार किए जाएंगे सम्मानित
नंदी पुरस्कार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को दिए जाएंगे। यह कन्नड़ फिल्मों और तुलु, कोडवा, कोंकणी, बारी और भंजर जैसी क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व देगा। साहित्य, प्रिंट और विजुअल मीडिया के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। नंदी पुरस्कार के संस्थापकों में से एक ने कहा कि इस अवॉर्ड के जरिए 50 से अधिक श्रेणियों की प्रतिभाओं को पहचाना और सम्मानित किया जाएगा।
Monday Box Office: औंधे मुंह गिरी 'खिचड़ी 2', सलमान खान की 'टाइगर 3' और '12वीं फेल' की कमाई में भी दिखी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed