PM Modi: 'रॉकी भाई' और रिषभ शेट्टी से मिले पीएम मोदी, पुनीत राजकुमार को याद कर साउथ एक्टर्स के लिए कही यह बात
'द रॉकिंग स्टार' यश और ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश व रिषभ शेट्टी, पूर्व क्रिकेटरों अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद सहित कई जानी मानी हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान दिवंगत कलाकार पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी, 'अइय्यो श्रद्धा' के नाम से लोकप्रिय श्रद्धा जैन भी मौजूद रहीं, जिसे देखते ही पीएम ने 'अइय्यो!' पलकें भी नहीं झपका पा रहीं...कहकर श्रद्धा की सराहना की। वे बेंगलूरू में एयरो इंडिया के 14वें आयोजन का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
कर्नाटक भाजपा ने इसकी तस्वीरें साझा करते हुए बताया, पीएम ने कर्नाटक फिल्मों के दिग्गजों से बेंगलूरू में मुलाकात की। उनसे संस्कृति, नये भारत में योगदान और कर्नाटक की प्रगति पर बातचीत की। कार्यक्रम में क्रिकेट खिलाड़ी मयंक अग्रवाल व मनीष पांडेय, कारोबारी एथर एनर्जी के संस्थापक व सीईओ तरुण मेहता, जीरोधा के सह संस्थापक निखिल कामत भी शामिल थे। उन्होंने पीएम के साथ खेल व खेलों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के विकास, युवा सशक्तिकरण, कारोबार व अवसर आदि विषयों पर चर्चा की।
कुंबले को दिया चीतों की तस्वीरें लेने का न्यौता...अनिल कुंबले ने बताया कि पीएम ने कहा कि अब भारत के पास चीते भी हैं, जिनकी तस्वीरें लेने के लिए उन्हें मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आना चाहिए, जहां नामीबिया से चीतों का लाकर रखा गया है।
On 12th February while on a Karnataka visit, PM Narendra Modi met film stars, sportspersons and those from the StartUp world. He also remembered Puneeth Rajkumar during the interaction: Sources pic.twitter.com/fL9Wxh9MPx
— ANI (@ANI) February 13, 2023
Rihanna: जल्द दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी पॉप सिंगर रिहाना, लाइव शो के दौरान बेबी बंप ने खींचा ध्यान
फिल्मों के लिए आईटीआई कोर्स का सुझाव
चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने फिल्म कलाकारों से कहा कि दक्षिण भारतीय राज्यों के फिल्म उद्योग ने भारतीय संस्कृति और पहचान को अपने कामों से बढ़ावा दिया है। खासतौर से महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने जोर दिया कि आईटीआई में ऐसे कोर्स होने चाहिए जो फिल्मों से जुड़े काम के बारे में हों, खासतौर पर तकनीकी विशेषज्ञता दिलाएं। खिलाड़ियों से बातचीत में पीएम ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के में केंद्र सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। कन्नड़ फिल्म कलाकार यश ने कहा कि वे पीएम मोदी की विभिन्न उद्योगों और उनमें मौजूद संभावनाओं की गहरी जानकारी से प्रभावित हुए। उन्होंने फिल्म उद्योग में हो रहे कामों की की सराहना की।
पीएम से मिले सम्मान के लिए यूं जताया आभारThe PM told the film actors that the film industry of the Southern states has given a great boost to India’s culture and identity through their work. He particularly appreciated how the industry across the southern states has encouraged participation of women: Sources
— ANI (@ANI) February 13, 2023
श्रद्धा ने लिखा, नमस्कार। हां, मैं हमारे देश के सम्मानित पीएम से मिली। मेरे लिए उनका पहला शब्द था 'अइय्यो!' मैं पलकें भी नहीं झपका पा रही हूं, हे भगवान, उन्होंने सच में यह कहा.. यह सब सच में हुआ!!! धन्यवाद भारत के प्रधानमंत्रीजी!' 2008 में आईटी क्षेत्र में अपनी नौकरी छोड़कर अगले 9 रेडियो जॉकी बनी श्रद्धा ने 2017 में ओटीटी पर पुष्पावल्ली वेब सीरीज में काम कर कामयाबी पाई।
वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, पीएम से मिलना सुखद रहा। उनसे खेलों के लिए बुनियादी ढांचे से लेकर ओलंपिक और भारत में खेलों की संस्कृति पर बातचीत की। निखिल कामत ने बताया कि उनकी पीएम से मुलाकात शानदार रही। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर उनका दृष्टिकोण काफी गहरा है। आश्चर्य नहीं कि भारत आज दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। फोकस शीर्ष स्तर से शुरू होता है।
Bigg Boss 16: अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर यह क्या बोल गए सलमान खान, कहा- अपनी च्वाइस से सिंगल नहीं हूं