फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kaviyoor Ponnamma Death beloved matriarch of Malayalam cinema dies she was diagnosed with stage four cancer

Kaviyoor Ponnamma Death: मलयालम अभिनेत्री कवियूर पोन्नम्मा का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दुनिया को कहा अलविदा

Fri, 20 Sep 2024 10:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 20 Sep 2024 10:23 PM IST
सार

अनुभवी मलयालम अभिनेत्री कवियूर पोन्नम्मा का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 

विज्ञापन
Kaviyoor Ponnamma Death beloved matriarch of Malayalam cinema dies she was diagnosed with stage four cancer
कवियूर पोन्नम्मा - फोटो : ANI

विस्तार

अनुभवी मलयालम अभिनेत्री कवियूर पोन्नम्मा का निधन हो गया है। पोन्नम्मा ने 80 साल की उम्र में कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार, 20 सितंबर को शहर के एक निजी अस्पताल में अभिनेत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने शुक्रवार शाम 5.33 बजे अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद से प्रशंसक उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कवियूर पोन्नम्मा का कैंसर से निधन 

अभिनेत्री का मई के महीने से कैंसर का इलाज जारी था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्हें स्टेज चार का कैंसर होने का पता चला था। वहीं, अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, 'उन्हें 3 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उन्होंने शाम 5.33 बजे आखिरी सांस लेकर अपने परिवारवालों की मौजूदगी में दुनिया को अलविदा कह दिया।'

विज्ञापन




Yudhra Review: सिद्धांत चतुर्वेदी पर हर फ्रेम में भारी मालविका मोहनन, राघव जुयाल में दिखा ‘एनिमल’ का ये अक्स

शानदार रहा कवियूर पोन्नम्मा का करियर

फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो अनुभवी अभिनेत्री का पार्थिव शरीर शनिवार को कलामासेरी म्यूनिसिपल टाउनहॉल में रखा जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद, इसे अलुवा स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी हो कि कवियूर पोन्नम्मा का इंडस्ट्री में छह दशक से लंबा करियर रहा। इस दौरान उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने ज्यादातर मां की भूमिकाएं निभाई थीं। उनकी पहली फिल्म 1962 में 'श्रीराम पट्टाभिषेकम' थी। वह 27 से अधिक मलयालम टेलीविजन धारावाहिकों में भी दिखाई दी थीं और फिल्मों में कुछ गाने भी गाए थे।

Yudhra Box Office Collection Day 1: युद्रा में दिखा दमदार एक्शन, जानें फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed