फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Karuppu Makers Issues Apologise Regarding Dialogue Mocking Ilaiyaraaja Copyright Fight Agree To Remove It

इलैयाराजा से जुड़े डायलॉग पर आलोचनाओं के बाद ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने मांगी माफी, सीन हटाने को लेकर कही ये बात

Tue, 19 May 2026 02:19 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 19 May 2026 02:19 PM IST
सार

Karuppu Makers: ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने अब इलैयाराज से जुड़े विवादित डायलॉग के संबंध में विस्तृत बयान जारी किया है। जानिए माफी मांगते हुए मेकर्स ने क्या कुछ कहा और विवादित सीन व डायलॉग में ऐसा क्या है…

विज्ञापन
Karuppu Makers Issues Apologise Regarding Dialogue Mocking Ilaiyaraaja Copyright Fight Agree To Remove It
करुप्पु में इलैयाराजा से जुड़ा विवादित डायलॉग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इस बीच फिल्म के एक डायलॉग को लेकर इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। यह डायलॉग दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा के कॉपीराइट विवाद से जुड़ा है। हालांकि, इस मामले में लगातार आलोचनाओं का सामना करने के बाद अब मेकर्स इस डायलॉग को हटाने के लिए तैयार हो गए हैं। 

विज्ञापन

मेकर्स ने खेद जताते हुए हटाया सीन
‘करुप्पु’ के मेकर्स की ओर से विवादित डायलॉग को फिल्म से हटाने के बारे में जानकारी देते हुए एक विस्तृत बयान जारी किया गया है। मेकर्स की ओर से इस पर खेद जताते हुए अपने इरादे को स्पष्ट किया गया और फिल्म के आगामी वर्जन में बदलाव की घोषणा की गई।

विज्ञापन


अपने बयान में मेकर्स की ओर से कहा गया कि 'करप्पू' में इलैयाराजा के नाम का उपयोग करने वाला सीन एक संयोगवश हुआ था और इसका उद्देश्य केवल एक मैसेज देना था। टीम का इरादा इलैयाराज की इमेज को चोट पहुंचाना बिल्कुल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में इलैयाराजा को म्यूजिक का बादशाह बताया गया। इसमें आगे कहा गया कि अगर इलैयाराजा, उनसे जुड़े लोग, उनके फैंस या कोई और उस सीन से आहत हुआ है, तो टीम इसके लिए खेद जताती है। इलैयाराजा की भावनाओं का सम्मान करते हुए फिल्म के आगामी वर्जन में संबंधित हिस्से को हटाने या एडिट करने का फैसला लिया गया है।

यह है विवादित डायलॉग और सीन
यह विवादित सीन और डायलॉग 1985 की फिल्म 'अलाई ओसाई' के गीत 'पोरदादा' वाले एक सीन से संबंधित है। इसके बाद इलैयाराजा के बारे में एक डायलॉग आता है। यह डायलॉग संगीतकार और तमिल फिल्मों में उनके गानों के बिना मर्जी इस्तेमाल के खिलाफ उनके चर्चित कॉपीराइट उल्लंघनों पर तंज है। इस डायलॉग की कई फैंस ने ऑनलाइन आलोचना की, जिसके बाद अब मेकर्स ने इसमें बदलाव का फैसला किया है। 

Karuppu Makers Issues Apologise Regarding Dialogue Mocking Ilaiyaraaja Copyright Fight Agree To Remove It
'करुप्पु' - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है ‘करुप्पु’
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित 'करुप्पू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने वीकेंड खत्म होने तक 147 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस फिल्म में सूर्या और तृषा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में इंद्रन्स और अनाघा माया रवि ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed