फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Karnataka Chief Minister Siddaramaiah Biopic to be made in two parts as per reports

Siddaramaiah biopic: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की बायोपिक पर आया नया अपडेट, दो भागों में बनेगी फिल्म

Wed, 02 Aug 2023 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

विजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह इसके बाद 'महाराजा', 'गांधी टॉक्स', 'मेरी क्रिसमस' और 'वीजेएस 51' अपने अभिनय का जादू दिखाते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Karnataka Chief Minister Siddaramaiah Biopic to be made in two parts as per reports
सिद्धारमैया, विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ महीने पहले यह खबर आई थी कि अभिनेता विजय सेतुपति राजनेता सिद्धारमैया की बायोपिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अब तक इस बात को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन

Sandeep Singh: संदीप सिंह को शिवसेना से मिली सुरक्षा, 'टीपू सुल्तान' पर फिल्म बनाने की घोषणा पर मिली थी धमकी

विज्ञापन

दो भाग में बनेगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म का पहला भाग सिद्धारमैया के बचपन से लेकर वकील बनने तक पर केंद्रित होगा। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग एक राजनेता के रूप में उनके जीवन पर केंद्रित होगा। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिल्म में युवा सिद्धारमैया का किरदार निभाने के लिए निर्माता अभी भी एक लड़के की तलाश कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'लीडर रमैया' है। इसका संगीत शशांक शेषगिरि ने तैयार किया है। 
AP Dhillon: पंजाबी रैपर की डॉक्यू सीरीज 'एपी ढिल्लों फर्स्ट ऑफ ए काइंड' का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन होगी रिलीज

जवान में नजर आएंगे विजय

वर्क फ्रंट की बात करें तो  विजय सेतुपति जल्द ही फिल् जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। सिनेमाप्रेमी विजय और शाहरुख को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में जवान का गाना जिंदा बंदा रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। विजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह इसके बाद 'महाराजा', 'गांधी टॉक्स', 'मेरी क्रिसमस' और 'वीजेएस 51' अपने अभिनय का जादू दिखाते नजर आने वाले हैं।
Nitin Desai Death: नितिन देसाई के निधन से सदमे में अनीस बज्मी, बताया-फोन पर आखिरी बार क्या हुई थी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed