फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kannada film Actor Shivarajkumar gets cancerous bladder removed in US Know Health update

Shivarajkumar: अमेरिका में हुई शिवा राजकुमार की सफल सर्जरी, इस गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, जानिए हेल्थ अपडेट

Wed, 25 Dec 2024 11:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Dec 2024 11:39 AM IST
सार

Actor Shivarajkumar: कन्नड़ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता शिवा राजकुमार की हाल ही में सर्जरी हुई है। यह सर्जरी अमेरिका में हुई है। इसके बाद परिवार ने उनकी सेहत का हाल बताया है।

विज्ञापन
Kannada film Actor Shivarajkumar gets cancerous bladder removed in US Know Health update
शिवा राजकुमार-दलपति 69 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार को लेकर कुछ वक्त पहले खबरें आईं कि वे कैंसर से जूझ रहे हैं और अमेरिका में उनकी सर्जरी होनी है। यह सुनकर फैंस की चिंता बढ़ गई। इसके बाद शिवा राजकुमार की तरफ से मीडिया बातचीत में कहा गया कि वे बीमार हैं और उपचार के लिए अमेरिका भी जा रहे हैं। लेकिन, यह बीमारी कैंसर नहीं है, बल्कि सही बीमारी का अभी पता नहीं चला है। फिलहाल न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अभिनेता शिवा राजकुमार की हेल्थ को लेकर खबर आई है कि अमेरिका में उनकी सफल सर्जरी हो चुकी है। 

विज्ञापन

निकाला गया कैंसरग्रस्त पित्ताशय
पीटीआई के मुताबिक अमेरिका में सर्जरी के दौरान कन्नड़ अभिनेता का कैंसरग्रस्त पित्ताशय निकाला गया है। इसकी जगह अभिनेता के एक आर्टिफिशियल पित्ताशय लगाया गया है। अमेरिका के मियामी स्थित एक अस्पताल में सर्जरी के बाद अभिनेता का पित्ताशय निकाला गया है। उनका ऑपरेशन करने वाले सर्जन ने यह जानकारी दी है। डॉ मुरुगेश मनोहरन ने कहा कि अभिनेता की आंत का इस्तेमाल करे एक कृत्रिम पित्ताशय बनाया गया और वह लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की तरफ से जारी किया गया बयान
अभिनेता के परिवार की तरफ से भी उनका हेल्थ अपडेट दिया गया है। परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'हमें शिवा राजकुमार की सेहत से जुड़ी यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है। बुधवार को उनकी सर्जरी हुई और यह सफल रही। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि शिवा राजकुमार अब स्थिर हालत में हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा और शिवा राजकुमार की पत्नी गीता भी अभिनेता की सर्जरी के दौरान साथ रहे। बता दें कि मधु बंगरप्पा और शिवा राजकुमार की पत्नी गीता भाई-बहन हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Baby John X Review: 'पुष्पा 2' के तूफान के आगे टिक सकेगी 'बेबी जॉन'? सोशल मीडिया पर लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

विज्ञापन

प्रशंसकों का जताया आभार
बयान में कहा गया है कि अभिनेता फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं। कुशल चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। अभिनेता के परिवार ने उनके प्रशंसकों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों को भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने लगातार अभिनेता के लिए प्रार्थना की। बयान में कहा गया कि अभिनेता की सेहत से जुड़ी जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें:
Baby John: दलपति विजय ने थेरी के रीमेक बेबी जॉन पर तोड़ी चुप्पी, एटली से बोली दिल की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed