फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan To Mammootty Congratulated Rajinikanth And praised Him For Completing 50 Years In Cinema

Rajinikanth: रजनीकांत को कमल हासन से लेकर ममूटी तक ने दी बधाई, सिनेमा में 50 साल का सफर पूरा होने पर सराहा

Wed, 13 Aug 2025 06:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 13 Aug 2025 06:25 PM IST
सार

Rajinikanth Complete 50 Years In Cinema: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के एक्टिंग करियर को 50 साल पूरे हो चुके हैं। करियर के शानदार पचास साल पूरे होने पर उन्हें साउथ एक्टर कमल हासन और ममूटी ने बधाई दी है। ट्विटर के जरिए रजनीकांत की इस उपलब्धिक को सराहा है। 

विज्ञापन
Kamal Haasan To Mammootty Congratulated Rajinikanth And praised Him For Completing 50 Years In Cinema
रजनीकांत और कमल हासन साथ में, ममूटी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

रजनीकांत के करियर की गोल्डन जुबली पर उनकी फिल्म ‘कुली’ रिलीज हो रही है। ‘कुली’ की रिलीज और रजनीकांत के करियर को पचास साल पूरे होने पर फैंस काफी खुश हैं। साथ ही कई सेलिब्रिटीज भी रजनीकांत को सराहा रहे हैं। कमल हासन, ममूटी ने करियर के पचास साल पूरे होने पर रजनीकांत को शुभकामनाएं दी हैं।  

विज्ञापन


कमल हासन ने लिखा रजनीकांत के लिए बधाई संदेश 
कमल हासन अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट करते हैं, ‘मेरे प्यारे दोस्त, सिनेमा में आधी सेंचुरी पूरी करने के लिए शुभकामनाएं। आप आज सिनेमा में बेहतरीन 50 साल पूरे कर रहे हैं। मैं अपने सुपरस्टार की इस उपलब्धि का जश्न मनाता हूं। साथ ही आशा करता हूं कि इस खास मौके पर उनकी फिल्म ‘कुली’ को खूब सफलता हासिल हो।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rajnikanth-Hrithik: 39 साल पहले रजनीकांत के लाडले बने थे ऋतिक रोशन, अब बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर 
विज्ञापन
विज्ञापन



ममूटी ने साथ काम करने की बात को याद किया
कमल हासन के अलावा साउथ के चर्चित एक्टर ममूटी ने भी ट्विटर पर रजनीकांत नाम एक ट्वीट किया है। वह लिखते हैं। डियर रजनीकांत, आपको सिनेमा में शानदार 50 साल पूरे करने पर बहुत-बहुत बधाई। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना वाकई मेरे लिए सम्मान की बात थी। आपकी आने वाली फिल्म ‘कुली’ के लिए भी बहुत सारी बधाई। आप हमेशा ऐसे ही इंस्पायर करते रहो, चमकते रहो।’  



कल रिलीज हो रही है फिल्म ‘कुली’
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म में 74 साल के रजनीकांत एक्शन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में आमिर खान, नागार्जुन जैसे पॉपुलर एक्टर नेगेटिव रोल में होंगे। वहीं कमल हासन की बेटी श्रुति हासन भी एक अहम रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed