फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kalyani Priyadarshan first glimpse at Cannes ahead of her red carpet debut at the festival see viral photos

Cannes: कान से कल्याणी प्रियदर्शन की पहली झलक आई सामने, देखें वायरल तस्वीरों में 'लोका' अभिनेत्री का कूल अंदाज

Wed, 13 May 2026 02:56 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 13 May 2026 02:56 PM IST
सार

Kalyani Priyadarshan Cannes 2026: ‘लोका चैप्टर 1’ की अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंच चुकी हैं। देखिए कान 2026 से कल्याणी का शानदार लुक।
 

विज्ञापन
Kalyani Priyadarshan first glimpse at Cannes ahead of her red carpet debut at the festival see viral photos
कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'लोका' में अपने अभिनय से अखिल भारतीय स्तर पर पहचान हासिल करने वाली मलयालम अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंच चुकी हैं। वह जल्द ही कान के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। देखें कल्याणी की कान 2026 की खास तस्वीरें।

विज्ञापन

अभिनेत्री ने फ्रेंच रिवेरा पहुंचने के बाद कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। हालांकि, वह अभी तक फेस्टिवल में नहीं पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 14 मई को फेस्टिवल में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी की कान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं। इस दौरान कल्याणी ने पीले रंग के स्टाइलिश टॉप के साथ व्हाइट फ्रंट कट रंग की स्कर्ट कैरी की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

विज्ञापन

कल्याणी ने अपने लुक के अलावा कान से फ्रेंच रिवेरा के आसपास की कई शानदार तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें वहां का शानदार नजारा किसी का भी दिल जीत लेगा।

कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य रूप से मलयालम के साथ-साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। कल्याणी ने 2017 में तेलुगु फिल्म 'हेलो' से अभिनय की शुरुआत की और 'हृदयम' और 'थल्लुमाला' जैसी फिल्मों से प्रसिद्धि पाई।



यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'वेलकम टू द जंगल' से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक, क्या फैंस को पसंद आया अभिनेता का अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed