Kalidas Jayaram-Tarini: शादी के बंधन में बंधे कालिदाल जयराम और तारिणी, सोशल मीडिया पर छाई पहली तस्वीर
कलिदास जयराम और तारिणी कलिंगरायार ने शादी कर दी है। दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर अभिनेता कलिदास जयराम ने 8 दिसंबर 2024 को अपनी मंगेतर तारिणी कलिंगरायार के साथ केरल के गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर में एक पारंपरिक समारोह में शादी कर ली। इस शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए, जिससे यह एक यादगार अवसर बन गया।
कलिदास के माता-पिता, मशहूर अभिनेता जयराम और उनकी पत्नी पार्वती इस खास मौके पर मौजूद थे। वहीं तारिणी के माता-पिता, आरती और हरिहर राज भी शादी में शामिल हुए। इस समारोह में अभिनेता सुरेश गोपी और केरल के पीडब्ल्यूडी और पर्यटन मंत्री मोहम्मद रियाज जैसे कई हस्तियां भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। मंत्री रियाज ने सोशल मीडिया पर समारोह से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें इस खास दिन की खुशी दिखाई दे रही थी।
तारिणी लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उनकी साड़ी पर सुनहरी कढ़ाई की गई थी। साथ ही, उन्होंने अपने बालों में खूबसूरत आभूषण और चमेली के फूल भी लगाए थे।
Pushpa 2: विदेश में भी बजा 'पुष्पा 2' का डंका, खतरे में पड़ी 'बाहुबली 2' की गद्दी
इससे पहले कलिदास और तारिणी ने 10 नवंबर 2024 को चेन्नई में सगाई की थी और इस अवसर पर सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें साझा की थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हमने सगाई कर ली।" इस सगाई समारोह में सुधा कोंगर, मेघा आकाश, और अपरणा बालमुरली, जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भाग लिया था।
Pushpa 2: 'पुष्पा' की ऐतिहासिक सफलता के पीछे इस दिग्गज फिल्मकार का भी हाथ, निर्देशक सुकुमार ने कर दिया खुलासा