फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Junior NTR trolled for speaking American English SS Rajamouli RRR Oscar Awards video viral

Junior NTR: अमेरिकन इंग्लिश बोलने पर ट्रोल हुए जूनियर एनटीआर, यूजर्स बोले फेक एक्सेंट

Tue, 10 Jan 2023 02:54 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 02:54 PM IST
सार

फिल्म आरआरआर के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। उसके बाद दोनों का इंटरव्यू हुआ। इस इंटरव्यू के दौरान जूनियर एनटीआर अमेरिकन इंग्लिश बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद यूजर्स लगातार जूनियर एनटीआर के बोलने के तरीके पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Junior NTR trolled for speaking American English SS Rajamouli RRR Oscar Awards video viral
RRR - फोटो : social media

विस्तार

जूनियर एनटीआर तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार हैं। लेकिन बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म RRR के बाद से वह दुनियाभर में मशहूर हो गए हैं। इस फिल्म के बाद उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। फिल्म के रिलीज के बाद वह पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। इस दौरान RRR ऑस्कर अवॉर्ड्स की रेस में है। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। उनकी इस फिल्म के लिए काम की चारों तरफ सराहना हो रही है। फिल्म को विदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, दो दिन पहले जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यूजर्स एनटीआर को जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

Junior NTR trolled for speaking American English SS Rajamouli RRR Oscar Awards video viral
SS Rajamouli -Junior NTR - फोटो : social media

इंटरव्यू में अमेरिकन इंग्लिश बोलते दिखे एनटीआर
दरअसल, बीते दिनों जूनियर एनटीआर और फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली अमेरिका में थे। इस दौरान फिल्म आरआरआर के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसके बाद फिल्म को लेकर लोगों ने बहुत तारीफ की, साथ ही जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया गया। उसके बाद दोनों का इंटरव्यू हुआ। इस इंटरव्यू के दौरान जूनियर एनटीआर अमेरिकन इंग्लिश बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद यूजर्स उन्हें देख कर काफी हैरान नजर आ रहे हैं। यूजर्स लगातार जूनियर एनटीआर के बोलने के तरीके पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

 



ये भी पढ़े-Bollywood: कभी पर्दे के पीछे काम करते थे ये फिल्मी सितारे, आज बॉलीवुड के हैं बड़े स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन

Junior NTR trolled for speaking American English SS Rajamouli RRR Oscar Awards video viral
SS Rajamouli -Junior NTR - फोटो : social media

यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
एसएस राजामौली और जूनियर एनटीआर के इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स एनटीआर को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने उनके इंग्लिश बोलने के तरीके को फेक बताया है। जिसमें से एक यूजर ने लिखा कि जूनियर एनटीआर इस तरह से इंग्लिश क्यों नहीं बोल रहे हैं, जिस तरह से भारतीय बोलते हैं। जिसके बाद एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह ओवरएक्टिंग है।  वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि उनका यह एक्सेंट पूरी तरह से फेक है। कुछ का कहना है कि उन्हें इस तरह बात करने की क्या जरूरत है। 

ये भी पढ़े-Pathaan Trailer: 'पठान' बनकर छा गए किंग खान, ट्रेलर में मिलेगा एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का ट्रिपल डोज

विज्ञापन

Junior NTR trolled for speaking American English SS Rajamouli RRR Oscar Awards video viral
Junior NTR - फोटो : social media

फैंस ने किया एनटीआर को सपोर्ट
जैसा कि कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे, तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें सपोर्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा यह जरा भी फेक और ओवर एक्टिंग नहीं है। जूनियर एनटीआर के फैंस ने उनकी तारीफ की। लोगों ने कहा कि यह उनकी स्किल्स का कमाल है कि वह इतने अच्छे तरीके से बात कर पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed