Tarak Ratan: जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज
साल 2002 में नंदमुरी तारक रत्न ने'ओकाटो नंबर कुर्राडु' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, वह अपने चचेरे भाई जूनियर एनटीआर की तरह सिल्वर स्क्रीन पर जादू नहीं चला सके।
विस्तार
यह भी पढ़ें- Nida Yasir: पाक एक्ट्रेस निदा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, 1992 के वर्ल्डकप को लेकर कही बात पर हुई थीं ट्रोल
सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। तारक रत्न मशहूर फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन टी रामाराव के पोते और नंदमुरी मोहन कृष्ण के पुत्र थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी आलेख्या और एक बेटी है। तारका रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कुछ तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया था।
यह भी पढ़ें- Karan Johar: मराठी फिल्म 'झिम्मा' का रीमेक बनाएंगे करण जौहर? ये दिग्गज अभिनेत्रियां आ सकती हैं नजर
साल 2002 में उन्होंने 'ओकाटो नंबर कुर्राडु' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, वह अपने चचेरे भाई जूनियर एनटीआर की तरह सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा नाम नहीं कमा सके। उनके निधन पर तेलुगू फिल्म स्टार चिरंजीवी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, "नंदमुरी तारक रत्न के दुखद असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इतना उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, स्नेही युवा ... बहुत जल्द चला गया! परिवार के सभी सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना! भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"
Deeply saddened to learn of the
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) February 18, 2023
tragic premature demise of #NandamuriTarakaRatna
Such bright, talented, affectionate young man .. gone too soon! 💔 💔
Heartfelt condolences to all the family members and fans! May his Soul Rest in Peace! శివైక్యం 🙏🙏 pic.twitter.com/noNbOLKzfX
तेलुगू एक्टर अल्लू अर्जून भी तारक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है तारक रत्न गरु के निधन के बारे में जानने पर दिल टूट गया। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। वह शांति से रहे।
Heartbroken to learn of the passing away of #TarakaRatna garu. Gone to soon 💔. My deepest condolences to his family, friends & fans. May he rest in peace.
— Allu Arjun (@alluarjun) February 18, 2023
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने भी तारक रत्न के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता श्री नंदमुरी तारक रत्न के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना। दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना। ओम शांति।''
Deeply saddened to learn about the untimely demise of renowned Telugu Actor Shri. Nandamuri Taraka Ratna. Despite best efforts, his passing away came as a misfortune. My sincere condolences to his family. Praying for the sadgati of the departed soul. Om Shanti. pic.twitter.com/3STbQGrk4K
— Dr Sudhakar K (@mla_sudhakar) February 18, 2023