Janhvi Kapoor: जन्मदिन पर जान्हवी कपूर ने साझा किया एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक, NTR संग काम करने पर जाहिर की खुशी
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक साझा किया है। इसके कैप्शन में लिखा-फाइनली इट्स हेपनिंग।
विस्तार
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड फिल्म धाकड़ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वहीं, अब एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। एक्ट्रेस जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म एनटीआर 30 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जान्हवी लीड रोल में नजर आने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया है।
जान्हवी ने साझा किया एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक
दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म एनटीआर 30 में अपने लुक की पहली झलक साझा की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा-फाइनली इट्स हेपनिंग, मेरे फेवरेट एनटीआर के साथ यात्रा शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद शानदार लग रही हैं। उन्होंने तस्वीर में साड़ी पहनी हुई है।
View this post on Instagram
Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने मां शर्मिला और बेटी इनाया संग साझा की तस्वीर, कहा-तीन पीढ़ियां और तीन रंग
एनटीआर संग काम करने की जाहिर की थी इच्छा
जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान जूनियर एनटीआर के साथ काम करने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की थी, उसके बाद से लगातार उनके साउथ इंडस्ट्री में काम करने की चर्चा हो रही थी। वहीं, अब जान्हवी ने एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक शेयर कर इस बात की खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
Bollywood Stars: बॉलीवुड के इन सितारों के बिगड़े परिवार के सदस्यों संग रिश्ते, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप
कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं जान्हवी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही राणा नायडू में नजर आने वाली हैं। साथ ही वह बॉलीवुड की दो फिल्म बवाल और मिस्टर एंड मिसेज माही में भी नजर आएंगी।
Raveena Tondon: टीनएज में शारीरिक शोषण की शिकार हुईं रवीना, बसों में सफर करते वक्त हुई छेड़छाड़