फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jailer actress Tamannaah Bhatia gets irritate as fan asks when she is getting married read here

Tamannaah Bhatia: शादी के सवाल से परेशान हुईं तमन्ना भाटिया, गुस्से में अभिनेत्री ने फैन से कह दी यह बात

Wed, 06 Sep 2023 08:37 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 06 Sep 2023 08:37 AM IST
सार

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री हाल ही में चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम का हिस्सा बनीं, जहां एक फैन ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसकी वजह से तमन्ना परेशान हो गईं।

विज्ञापन
Jailer actress Tamannaah Bhatia gets irritate as fan asks when she is getting married read here
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में नजर आई थीं। इसके अलावा तमन्ना अभिनेता विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों एक-साथ नेटफ्लिक्स की सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में दिखाई दिए थे। तमन्ना भाटिया हाल ही में चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम का हिस्सा बनीं, जहां फैंस ने उनसे बातचीत की। इस दौरान एक फैन ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसकी वजह से अभिनेत्री परेशान हो गईं।

विज्ञापन
'

 

Jailer actress Tamannaah Bhatia gets irritate as fan asks when she is getting married read here
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media
फैन ने पूछा यह सवाल
दरअसल, तमन्ना से एक फैन ने पूछा, ''आप शादी कब करने जा रही हैं?'' फैन के इस सवाल से तमन्ना काफी परेशान हो गईं और उन्होंने कहा," यह सवाल मेरे माता-पिता भी मुझसे नहीं पूछते हैं।" बाद में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कोई अच्छा लड़का मिला है। इस पर उन्होंने कहा, ''मैं अभी अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। हां, मैं बहुत खुश हूं।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jailer actress Tamannaah Bhatia gets irritate as fan asks when she is getting married read here
विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया - फोटो : social media

'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर हुआ प्यार
तमन्ना भाटिया एक्टर विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। कथित तौर पर दोनों को नेटफ्लिक्स सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था कि वह कभी भी इंडस्ट्री से किसी के साथ रिश्ते में नहीं आना चाहते थे, लेकिन तमन्ना भाटिया से मुलाकात ने उनके विचार बदल दिए। बता दें, तमन्ना भाटिया ने 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय वर्मा के साथ इंटीमेट सीन्स भी दिए हैं। यह पहली बार है जब तमन्ना पर्दे पर किसी के साथ रोमांटिक हुईं।

KBC 15: जसकरण सिंह ने करोड़पति बनकर रचा इतिहास, लेकिन सात करोड़ के इस सवाल का नहीं दे पाए जवाब

विज्ञापन

Jailer actress Tamannaah Bhatia gets irritate as fan asks when she is getting married read here
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया को आखिरी बार रजनीकांत की जेलर में एक कैमियो रोल में देखा गया था। फिल्म का गाना 'कावला' पर तमन्ना ने अपने ग्लैमरस डांस परफॉर्मेंस से काफी सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस 'अरनमनई 4' और 'वीदा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Sobhita Dhulipala: इनकार के बाद भी झलक ही उठा प्यार, शोभिता धुलिपाला-नागा चैतन्य के रिश्ते की खुली पोल?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed