फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   jailer actor Rajinikanth brutally trolled for touching UP CM Yogi Adityanath feet video goes viral watch here

Rajinikanth: सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूने पर जमकर ट्रोल हुए रजनीकांत, यूजर्स ने लगाई थलाइवा की क्लास

Sun, 20 Aug 2023 02:28 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 20 Aug 2023 02:28 PM IST
सार

19 अगस्त को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनके पैर छुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
jailer actor Rajinikanth brutally trolled for touching UP CM Yogi Adityanath feet video goes viral watch here
सीएम योगी आदित्यनाथ, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियों में हैं। थलाइवा की यह फिल्म पूरी दुनिया में अपना जलवा दिखा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। शनिवार यानी 19 अगस्त को अभिनेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनके पैर छुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंटरनेट यूजर्स ने एक्टर के पैर छूने को लेकर नाराजगी जताई है और उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया है।

विज्ञापन


यूजर्स ने जताई नाराजगी
वीडियो क्लिप को एक्स (ट्विटर) पर साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या एक्टर ने वास्तव में योगी आदित्यनाथ के पैर छुए? क्या उन्होंने अपना स्वाभिमान तमिलनाडु में ही छोड़ दिया?" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह सचमुच निराशाजनक था।''  इसके बाद एक यूजर ने रजनीकांत की हिट फिल्म 'काला' का एक सीन शेयर करते हुए लिखा, "पा. रंजीत की फिल्म 'काला' में एक सीन है, जहां रजनीकांत हरि की पोती को अपने पैर छूने से रोकते हैं और कहते हैं कि नमस्ते ही काफी है।"

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने अपने नए प्यार का किया खुलासा, तस्वीर साझा कर बढ़ाई फैंस की बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'जेलर' 
रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' में थलाइवा के अलावा विनायकन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, मिर्ना मेनन और सुनील जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। नेल्सन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिवा राजकुमार भी कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें कि 'जेलर' अब मणिरत्नम की 'पोन्निन सेलवन 1' और फिल्म '2.0' के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है।

यह भी पढ़ें-  Gaurav Chopraa: 'बिना टेस्ट और ऑडिशन के हॉलीवुड में मिला था ब्रेक', 'गदर 2' के गौरव चोपड़ा का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed