Jailer: रजनीकांत की फिल्म को लगा झटका, हाई कोर्ट के आदेश के बाद हटाना होगा आरसीबी की जर्सी वाला सीन
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि प्रतिवादी यह सुनिश्चित करेंगे कि एक सितंबर, 2023 के बाद, कोई भी थिएटर किसी भी रूप में आरसीबी जर्सी का प्रदर्शन नहीं करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजनीकांत की जेलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 318 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। इस बीच फिल्म विवादों में भी आ गई है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में कॉन्ट्रैक्ट किलर को आरसीबी की जर्सी में दिखाया गया था। इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया था। अब इस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायाल ने फिल्म के मेकर्स से एक सितंबर तक उस सीन से जर्सी को हटाने के लिए कहा है।
सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया गया कि रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर मुकदमे में पहली सुनवाई के बाद प्रतिवादियों ने वादी से संपर्क किया था और फिल्म में आरसीबी जर्सी के सीन पर जो विवाद है उसका समाधान निकाल लिया गया था। वहीं, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि प्रतिवादी यह सुनिश्चित करेंगे कि एक सितंबर, 2023 के बाद, कोई भी थिएटर किसी भी रूप में आरसीबी जर्सी का प्रदर्शन नहीं करेगा। जहां तक टेलीविजन, सैटेलाइट या किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सवाल है, रिलीज से पहले फिल्म का बदला हुआ संस्करण प्रसारित/प्रसारित किया जाएगा।
Gadar 2 Music: मयूर पुरी ने समझाया ‘गदर 2’ का पूरा संगीत विवाद, जी म्यूजिक व संगीतकार मिथुन को सुनाई खरी खरी
बता दें कि हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को इस बारे में पता चला कि फिल्म जेलर में एक दृश्य था जिसमें एक कॉन्ट्रैक्ट किलर आरसीबी की जर्सी पहने हुए एक महिला के बारे में अपमानजनक बयान दे रहा है, तो इस पर आपत्ति जताते हुए ने अदालत का दरवाजा खटखटाकर गुहार लगाई थी कि इससे ब्रांड की छवि खराब होने और प्रायोजकों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।
Hema Malini: हेमा मालिनी फिर से करना चाहती हैं फिल्मों में काम, अभिनेत्री ने निर्देशकों के सामने रखी यह शर्त