Gautami: कमल हासन की पूर्व पत्नी और बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में हुई शिकायत दर्ज
एक्ट्रेस गौतमी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थीं। वो इस समय सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक बिल्डर पर 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विस्तार
एक्ट्रेस गौतमी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थीं। वो इस समय सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक बिल्डर पर 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी आरोप है कि वो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने पुलिस में बिल्डर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
गौतमी अपनी बेटी सुब्बुलक्ष्मी के साथ चेन्नई में रह रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें अल्लागप्पन नाम के एक बिल्डर ने धोखा दिया था, जब उन्होंने अपनी 46 एकड़ संपत्ति बेचने का फैसला किया तो उन्होंने उनसे 25 करोड़ रुपये ले लिए।
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि अल्लागप्पन और उनकी वाइफ ने उनसे तब संपर्क किया था, जब उन्हें पता चला कि वो अपनी संपत्ति बेचना चाहती हैं। दोनों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें धोखा दिया। बिल्डर ने चार फर्जी लेनदेन किए थे। अब वो पॉलिटिकल गुंडों की मदद से उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बिल्डर और उसकी वाइफ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख ने ‘फौजी’ बनकर हर बार भेदा सफलता का चक्रव्यूह, इन फिल्मों में दिखा चुके वर्दी का रुआब