{"_id":"67225690178363ea2909bf2f","slug":"fans-are-disappointed-with-the-update-on-song-from-pawan-kalyan-upcoming-movie-hari-hara-veera-mallu-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' के गाने पर आया नया अपडेट, पवन कल्याण के फैंस को लगेगा झटका","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' के गाने पर आया नया अपडेट, पवन कल्याण के फैंस को लगेगा झटका
Wed, 30 Oct 2024 09:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:24 PM IST
सार
Hari Hara Veera Mallu Song: साउथ के लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' से अभिनेता के द्वारा गाया गाना दिवाली पर रिलीज होने वाला था, जिसे लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पवन कल्याण साउथ के बेहद मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए भी बेकरार रहते हैं। इन दिनों राजनीति में उनकी सक्रियता की वजह से उनकी फिल्मों पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। पवन कल्याण वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उपमुख्य मंत्री हैं। इस वजह से वह फिल्मों की शूटिंग को पर्याप्त वक्त नहीं दे पा रहे थे। फैंस उन्हें पर्दे पर एक बार फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक और निराशाजनक खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
दिवाली पर नहीं रिलीज होगा फिल्म का गाना
हाल में ही पवन कल्याण फिल्मों के सेट पर वापस लौटे हैं। वह बीते दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' के सेट पर पहुंचे थे। इसके अलावा वो अपनी एक और आगामी फिल्म 'ओजी' के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' के एक गाने को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस गाने को खुद पवन कल्याण गाने वाले हैं। इस गाने को लेकर कहा जा रहा था कि ये दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये गाना अब दिवाली पर रिलीज नहीं होगा।
विज्ञापन
कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं सोनाक्षी
विज्ञापन
अगले साल रिलीज होगी 'हरि हर वीरा मल्लू'
123 तेलुगु डॉट कॉम के एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने को लेकर फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने की रिलीज के समय सीमा को पूरा करने के लिए निर्माताओं के प्रयासों के बावजूद, यह गाना इस दिवाली पर रिलीज नहीं हो सकेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि ट्रैक पर अंतिम काम अभी भी अधूरा है, जिससे अभिनेता के फैंस निश्चित ही निराश होंगे। ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित इस पीरियड एक्शन-एडवेंचर फिल्म में पवन कल्याण के साथ निधि अग्रवाल भी नजर आएंगी। मेगा सूर्या प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ये फिल्म 28 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है।
Jigra Box Office Collection Day 20: सिंगल डिजिट की ओर बढ़ रही ‘जिगरा’ गिरता जा रहा कलेक्शन
पवन कल्याण का वर्क फ्रंट
बात करें पवन कल्याण के वर्क फ्रंट की, तो 'हरि हर वीरा मल्लू' के अलाव वो आगामी तेलुगु गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओजी' में भी नजर आएंगे। इसे सुजीत द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। ये फिल्म भी अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा पवन कल्याण और निर्देशक सुरेंदर रेड्डी साथ मिलकर फिल्म 'पीएसपीके 29' लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के इस साल के अंत से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही वह 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आएंगे, जिसे हरीश शंकर ने निर्देशित किया है। इसकी रिलीज डेट 27 दिसंबर 2024 बताई गई है।
Celebrities Love Food: घर के खाने को पसंद करते हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानें इन स्टार्स का पसंदीदा फूड