फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Did Gulshan Devaiah just confirm Vijay Varma and Tamannaah Bhatia relationship Actor drops a subtle hint Read

Vijay Varma: गुलशन देवैया ने विजय-तमन्ना के रिश्ते पर लगाई मुहर? एक्टर की पोस्ट पर दिया यह रिएक्शन

Wed, 26 Apr 2023 04:47 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 26 Apr 2023 04:47 PM IST
सार

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते की अफवाहें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल होने के बाद अफवाहें शुरू हुईं और फैंस को यकीन हो गया कि दोनों के बीच में कुछ चल रहा है। 

विज्ञापन
Did Gulshan Devaiah just confirm Vijay Varma and Tamannaah Bhatia relationship Actor drops a subtle hint Read
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते की अफवाहें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल होने के बाद अफवाहें शुरू हुईं और फैंस को यकीन हो गया कि दोनों के बीच में कुछ चल रहा है। दोनों इस साल एक साथ गोवा में छुट्टियां मनाने नजर आए थें। इसके बाद से उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में दोनों को डिनर डेट एन्जॉय करते हुए भी स्पॉट किया गया था, लेकिन अफेयर की अफवाहों पर अभी तक न तो तमन्ना और न ही विजय ने चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, विजय वर्मा की पोस्ट पर गुलशन देवैया की एक हालिया टिप्पणी ने विजय और तमन्ना की डेटिंग अफवाहों को और हवा दी है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

विज्ञापन


गुलशन देवैया ने यह किया विजय की पोस्ट पर कमेंट 
विजय वर्मा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी सीरीज दहाद का एक टीजर वीडियो साझा किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं। गुलशन देवैया ने उनकी पोस्ट पर एक प्रतिक्रिया देते हुए जिसने बहुत ध्यान आकर्षित किया। एक सूक्ष्म संकेत देते हुए गुलशन ने टिप्पणी की, “मेरी तमन्नाह तो तू था … अच्छा धोखा दिया है तूने मुझे। थैंक गॉड मेरी इज्जत नहीं लुटी... नहीं तो... हे राम।" हालांकि,  एक्टर ने अभी तक गुलशन की टिप्पणी का जवाब नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Gulshan Devaiah's comment

रेस्टोरेंट के बाहर हुए स्पॉट
बता दें कि हाल ही में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को एक साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। तमन्ना को टू-टोन ग्रे पैंट के साथ एक सफेद स्लीवलेस टॉप पहने देखा गया। वहीं, विजय ने ग्रे टी-शर्ट के ऊपर चेकर्ड शर्ट पहनी थी। उन्हें एक ही कार में जाते हुए देखा गया था। बाहर निकलने से पहले उन्होंने पैपराजी को हाथ हिलाया और मुस्कुराया।

यह भी पढ़ें-  Bhojpuri : मोनालिसा के पति संग इश्क फरमाएंगी अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने की फिल्म की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed