फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dasara Teaser released on Monday Nani Keerthy Suresh Santhosh Narayanan Srikanth Odela Film

Dasara Teaser: पुष्पा को टक्कर देने आ गई नानी की यह फिल्म, टीजर देख लोगों ने बताया सुपरहिट

Mon, 30 Jan 2023 05:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 30 Jan 2023 05:35 PM IST
सार

नानी की आगामी तेलुगू रिवेंज थ्रिलर दशहरा का टीजर सोमवार को जारी किया गया। दर्शकों को यह टीजर काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
Dasara Teaser released on Monday Nani Keerthy Suresh Santhosh Narayanan Srikanth Odela Film
फिल्म- दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म दशहरा का टीजर आ चुका है। लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक थे। 

विज्ञापन

Ileana D'cruz: तबीयत बिगड़ने पर इलियाना डिक्रूज अस्पताल में भर्ती, स्टोरी साझा कर बताया सेहत का हाल

विज्ञापन

Dasara Teaser released on Monday Nani Keerthy Suresh Santhosh Narayanan Srikanth Odela Film
फिल्म- दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया

नानी की आगामी तेलुगू रिवेंज थ्रिलर दशहरा का टीजर सोमवार को जारी किया गया। टीजर के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी को एक छोटे से गांव के एक लड़के की है जो अपने लोगों के लिए लड़ता है। इस टीजर को देखने के बाद आपको अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा की याद आ जाएगी। हालांकि, इसकी कहानी सुकुमार की फिल्म से काफी अलग नजर आ रही है। टीजर की शुरुआत वीरलापल्ली नामक एक छोटे से गांव के परिचय के साथ शुरू होती है, जो कोयले के ढेर से घिरा हुआ है। टीजर में नानी के किरदार के वॉयस ओवर के जरिए बताया गया है कि गांव के लोग शराब के आदी नहीं हैं, लेकिन शराब पीना यहां की परंपरा है।
Bollywood Actress: मां के साथ नजर आ रहीं बच्चियां हैं टॉप एक्ट्रेस, छोटी वाली का जलवा तो आज भी है बरकरार

Dasara Teaser released on Monday Nani Keerthy Suresh Santhosh Narayanan Srikanth Odela Film
फिल्म- दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर के अंत में, नानी का दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलता है। इस टीजर के सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''नानी सिर्फ एक्टिंग नहीं करते, बल्कि वो अपने किरदार को जीते हैं। इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस फिल्म को पहले से ही सुपरहिट बता रहे हैं। बता दें कि फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। फिल्म में नानी के अलावा कीर्ति सुरेश और संतोष नारायणन भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed