फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dasara star Keerthy Suresh gifts gold coins worth over rupees 70 lakh to film crew as reports says

Keerthy Suresh: फिल्म 'दशहरा' की टीम पर मेहरबान हुईं कीर्ति सुरेश, गिफ्ट में दिए 75 लाख के सोने के सिक्के

Tue, 21 Mar 2023 01:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 21 Mar 2023 01:34 PM IST
विज्ञापन
Dasara star Keerthy Suresh gifts gold coins worth over rupees 70 lakh to film crew as reports says
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

दशहरा इस महीने दुनियाभर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। तेलुगु भाषा की एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म दशहरा में कीर्ति सुरेश नानी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में भरपूर मात्रा में एक्शन और मारधाड़ दिखाई जाएगी। फिल्म को श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित किया गया है। दशहरा को लेकर कीर्ति सुरेश इतनी एक्साइटेड हैं कि उन्होंने फिल्म के यूनिट मेंबर्स को 10-10 ग्राम के 130 सोने के सिक्के बांटे।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति सुरेश ने फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन दशहरा फिल्म क्रू को 10 ग्राम के 130 सोने के सिक्के गिफ्ट किए। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'कीर्ति शूटिंग के आखिरी दिन काफी भावुक थीं। वह उन लोगों को कुछ देना चाहती थीं, जिन्होंने उन्हें फिल्म के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Dasara star Keerthy Suresh gifts gold coins worth over rupees 70 lakh to film crew as reports says
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

कीर्ति सुरेश द्वारा बांटे गए सोने के इन सिक्कों की कीमत 70 लाख रुपये से 75 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। हाल ही में उन्होंने फिल्म के एक नए पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा करते हुए लिखा 'इस साल #दशहरा मार्च में है!'

विज्ञापन

बता दें कि दशहरा 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की कहानी तेलंगाना में गोदावरी खानी के पास सिंगरेनी कोयला खदानों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की तुलना लोग अल्लू अर्जुन की पुष्पा और यश की केजीएफ से कर रहे हैं। फिल्म दशहरा में संतोष नारायण का संगीत है। माना जा रहा है कि फिल्म का जबरदस्त एक्शन दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने की क्षमता रखता है। फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: रमजान से पहले ‘उमराह’ करने मक्का पहुंचीं हीना खान, सफेद सूट और हिजाब में साझा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed