फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Coolie Update Sathyaraj Rajinikanth will come together after 38 years lokesh Kanagaraj gave a big gift to fans

Coolie Update: 'कुली' के साथ 38 साल बाद साथ आएंगे सत्यराज-रजनीकांत, निर्माताओं ने दिया प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

Sat, 31 Aug 2024 06:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 31 Aug 2024 06:50 PM IST
सार

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म से अनुभवी अभिनेता सत्यराज का नाम जुड़ गया है। निर्देशक ने खुद पोस्ट कर अभिनेता के किरदार से पर्दा उठाया है। 
 

विज्ञापन
Coolie Update Sathyaraj Rajinikanth will come together after 38 years lokesh Kanagaraj gave a big gift to fans
सत्यराज-कुली - फोटो : एक्स

विस्तार

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही रजनीकांत अभिनीत गैंगस्टर एक्शन ड्रामा 'कुली' अपनी दमदार स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में है। निर्माता एक के बाद एक किरदार की झलक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पेश कर रहे हैं। बीते दिन फिल्म से श्रुति हासन के जुड़ने की पुष्टि हुई। साथ ही साफ हो गया कि मूवी में वह प्रीति के किरदार में नजर आएंगी। अब 'कुली' से अनुभवी अभिनेता सत्यराज के किरदार का लुक भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में वह राजशेखर नाम के शख्स की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन

सत्यराज के किरदार से उठा पर्दा 

लोकेश कनगराज ने सत्यराज के किरदार राजशेखर का लुक रिवील करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सत्यराज सर को कुली के कलाकारों में राजशेखर के रूप में शामिल करके बहुत खुशी हुई।' पोस्टर में सत्यराज एक बिजली के तार को ध्यान से देखते नजर आ रहे हैं, जो थोड़ा सा कौतुहल पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

38 साल बाद साथ आ रहे सत्यराज-रजनीकांत

'कुली' 38 साल के अंतराल के बाद सत्यराज और रजनीकांत के ऑनस्क्रीन पुनर्मिलन का प्रतीक है। सत्यराज ने अपने करियर की शुरुआत सहायक भूमिकाएं निभाकर की और बाद में खुद को खलनायक भूमिकाओं में एक कुशल अभिनेता के रूप में स्थापित किया। अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। 'मिस्टर भरत' में उनका प्रदर्शन तमिल सिनेमा के प्रशंसकों के बीच काफी चर्चित रहा।

Rehnaa Hai Tere Dil Mein: 'रहना है तेरे दिल में' का बनेगा सीक्वल? आर.माधवन बोले- ओरिजिनल से अच्छा करना पड़ेगा

विज्ञापन

अफवाहों पर सत्यराज की दो टूक

लंबे समय से खबरें थीं कि सत्यराज का रजनीकांत के साथ मतभेद था, और वे बातचीत नहीं कर रहे थे। हालांकि, सत्यराज ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और साफ किया कि उन्होंने इतने लंबे समय तक रजनीकांत के साथ काम क्यों नहीं किया। उन्होंने पहले कहा, 'जब मैंने मुख्य भूमिकाएं निभानी शुरू कीं, तो मुझे केवल दो रजनीकांत की फिल्में शिवाजी और एंथिरन की पेशकश की गई। लेकिन मुझे लगा कि दोनों किरदार असंतोषजनक थे। इसके अलावा मुझे रजनीकांत के साथ कोई समस्या नहीं है।'

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मनाया भारतीय पैरा एथलीटों की जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर साझा किया खास पोस्ट

'कुली' की दमदार स्टारकास्ट

लोकेश ने रजनीकांत के साथ अपनी पहली फिल्म के लिए एक ड्रीम स्टारकास्ट तैयार की है। सत्यराज के अलावा, फिल्म में दयाल के रूप में मलयालम अभिनेता सौबिन शाहिर, साइमन के रूप में तेलुगु स्टार नागार्जुन अक्किनेनी और प्रीति के रूप में श्रुति हासन भी हैं। हाल ही में, कन्नड़ स्टार उपेन्द्र भी कलाकारों का हिस्सा बने जो रजनीकांत के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed