राजकीय सम्मान के साथ होगा अजित कुमार की मां का अंतिम संस्कार, सीएम विजय ने किया एलान; कमल हासन ने भी जताया दुख
Celebs Pays Tribute To Ajith Kumar’s Mother: तमिल सिनेमा में आज शोक व्याप्त है। क्योंकि अभिनेता अजित कुमार की मां का निधन हो गया है। अब सीएम विजय और कमल हासन समेत तमाम सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख जताया है। जानिए सेलेब्स ने क्या कुछ कहा…
विस्तार
तमिल अभिनेता अजित कुमार पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी मां मोहिनी मणि का आज 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी परिवार की ओर से देते हुए बताया गया कि वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से फिल्म जगत के सदस्यों, राजनीतिक नेताओं और देश भर के प्रशंसकों ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्यमंत्री विजय से लेकर कमल हासन, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अभिनेत्री राधिका सरथकुमार और अन्य शामिल हैं।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री विजय ने दुख जताते हुए लिखा, ‘मुझे अपने दोस्त अजीत कुमार की माता मोहिनी अम्मायर के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को ईश्वर के चरणों में शांति मिले। मैं अजीत कुमार को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपनी मां के खोने के गम में डूबे हुए हैं।
उनकी मां उनके जीवन के हर पड़ाव पर उनके लिए शक्ति का स्तंभ बनी रहीं। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु सरकार ने अधिकारियों को मोहिनी मणि के अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया है।
कमल हासन ने जताया दुख
अभिनेता कमल हासन ने भी दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, ‘अजित कुमार की माताजी मोहिनी मणि के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। मैं अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपनी मां के निधन से शोक में डूबे हुए हैं।’
சகோதரர் திரு. அஜித்குமார் அவர்களின் தாயார் திருமதி. மோகினி மணி அவர்கள் மறைந்த செய்தி அறிந்து வருத்தமடைந்தேன்.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 30, 2026
அன்புத் தாயை இழந்து தவிக்கும் அஜித்குமாருக்கும் அவரது குடும்பத்தாருக்கும் எனது மனமார்ந்த ஆறுதல்களைத் தெரிவித்துக்கொள்கிறேன்.
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे
अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने भी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, ‘अजित की मां के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं प्रार्थना करती हूं कि इस दुख की घड़ी में आपको शक्ति मिले। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’
Dear #ajith so sorry to hear of the passing of your mother. Condolences to the family and pray for strength in this sad phase of your life.🙏🙏may she be in peace.
— Radikaa Sarathkumar (@realradikaa) May 30, 2026
अभिनेता नासिर भी अजित कुमार की मां के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। उन्हें अभिनेता के घर के बाहर से निकलते हुए देखा गया।
Chennai, Tamil Nadu: Actor Nassar leaves actor Ajith Kumar’s residence after paying his last respects in person following the demise of Ajith Kumar’s mother, Mohini Mani pic.twitter.com/bCPmm1qBZx
— IANS (@ians_india) May 30, 2026
कल हो सकता है अंतिम संस्कार
अजीत कुमार ने अपने चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन का नाम मां के नाम पर ही मोहिनी मणि फाउंडेशन रखा है। इस फाउंडेशन के माध्यम से उन्होंने स्वच्छता, नागरिक जागरूकता और सामाजिक कल्याण से संबंधित कामों का समर्थन किया है। अब उनका अंतिम संस्कार कल यानी रविवार को चेन्नई में होने की उम्मीद है।