फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi Vishwambhara shoot a special song featuring Chiru Bollywood actress Mouni Roy as per report

Vishwambhara: चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा' में होगा स्पेशल सॉन्ग, जानिए कौन सी अभिनेत्री बिखेरेगी जलवा

Mon, 14 Jul 2025 12:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 14 Jul 2025 12:16 AM IST
सार

Vishwambhara Special Song: चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'विश्वम्भरा' को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में एक खास गाना होगा। जानिए कौन सी अभिनेत्री इस गाने में अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
 

विज्ञापन
Chiranjeevi Vishwambhara shoot a special song featuring Chiru Bollywood actress Mouni Roy as per report
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela

विस्तार

मेगास्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फंतासी ड्रामा फिल्म 'विश्वम्भरा' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग होगा, जो खासतौर चिरंजीवी और एक एक्ट्रेस पर फिल्माया जाएगा। जानिए कौन सी अभिनेत्री चिरंजीवी के साथ करेंगी डांस।
विज्ञापन

 

'विश्वम्भरा' में होगा खास गाना
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, 'विश्वम्भरा' की टीम चिरंजीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ एक खास गाना शूट करने वाली है। यह गाना चिरंजीवी की पुरानी हिट फिल्म "कैदी" के मशहूर गाने "रागुलुथोंडी मोगालीपोड़ा" का रीमिक्स बताया जा रहा है। इस गाने के बारे में जल्द ही और जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'विश्वम्भरा'
इस फिल्म में कॉलीवुड अभिनेत्री तृषा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और खबर है कि इसे 25 सितंबर को रिलीज करने की योजना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। 'विश्वम्भरा' में कुणाल कपूर, आशिका रंगनाथ, सुरभि पुराणिक, ईशा चावला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस बड़ी फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले हो रहा है और इसका निर्देशन मल्लिदी वशिष्ठ कर रहे हैं। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

मौनी रॉय का करियर
आखिरी बार मौनी रॉय फिल्म 'द भूतनी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में मौनी ने एक भूतनी मोहब्बत का किरदार निभाया था। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में मौनी के अलावा पलक तिवारी, संजय दत्त और सनी सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पांस मिला था। हालांकि, फिल्म में मौनी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी।

यह भी पढ़ें: Jasmin Bhasin: जैस्मीन भसीन ने शेयर की जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें, पार्टी का हिस्सा बने एली गोनी और रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed