फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi shares health update on Taraka Ratna says he is recovering and there is no further danger

Taraka Ratna: तारक रत्न की सेहत में हो रहा सुधार, चिरंजीवी ने ट्वीट कर बताया अभिनेता की तबीयत का हाल

Tue, 31 Jan 2023 02:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 31 Jan 2023 02:40 PM IST
सार

चिरंजीवी ने तेलुगू में ट्वीट कर जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई नंदामुरी तारक रत्न की सेहत का हाल बताया है। चिरंजीवी ने लिखा कि वह अब पहले से बेहतर हैं और खतरे की बात नहीं है।

विज्ञापन
Chiranjeevi shares health update on Taraka Ratna says he is recovering and there is no further danger
चिरंजीवी, तारक रत्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई नंदामुरी तारक रत्न को बीते शुक्रवार एक रैली में दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, अभिनेता चिरंजीवी ने मंगलवार को तारक रत्न की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि तारक अब ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन

खतरे से बाहर हैं तारक
चिरंजीवी ने तेलुगू में ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'यह सुनकर बड़ी राहत मिली की भाई तारक रत्न जल्दी ठीक हो रहे हैं और कोई खतरा नहीं है। मैं शीघ्र उनके स्वस्थ होने और घर वापस लौटने की कामना करता हूं। भगवान का शुक्र है। आपका जीवन लंबी और स्वस्थ हो, प्रिय तारक रत्न।'

Jyothika: ‘श्री’ से बॉलीवुड में कमबैक करने को तैयार हैं ज्योतिका, इस मशहूर सितारे के साथ आएंगी नजर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिन एनटीआर पहंचे थे अस्पताल
जूनियर एनटीआर भी बीते दिन बेंगलुरु में अपने भाई का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। एनटीआर मीडिया से तारक रत्न की सेहत की बात करते हुए भावुक भी हो गए थे। अभिनेता ने कहा था कि उनकी हालत स्थिर है और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है। हमारे दादा जी के आशीर्वाद और उनके फैंस के प्यार के चलते वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

Ponniyin Selvan 2: 'पोन्नियिन सेलवन 2' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन

राजनीतिक रैली के दौरान पड़ा दिल का दौरा
बता दें कि पिछले शुक्रवार को तारका उस राजनीतिक रैली का हिस्सा थे, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने शुरू किया था। शुक्रवार को अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने पुष्टि की थी कि तारक रत्न को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। तारक रत्न दिग्गज अभिनेता और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नंदामुरी तारक रामा राव के पोते हैं। उन्होंने 2003 में 'ओकाटो नंबर कुर्राडू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

The Romantics: 'रोमांस किंग' की विरासत को नेटफ्लिक्स का सलाम, इस दिन रिलीज होगी यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed