{"_id":"6afb4b22533cf5bbe80b045a","slug":"chiranjeevi-rana-ravi-teja-attend-teja-sajja-engaged-ceremony-at-hyderabad-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेजा सज्जा: चिरंजीवी ने की शानदार एंट्री, राणा दग्गुबाती ने लूटी महफिल; एक्टर की सगाई में जुटे साउथ के सितारे","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
तेजा सज्जा: चिरंजीवी ने की शानदार एंट्री, राणा दग्गुबाती ने लूटी महफिल; एक्टर की सगाई में जुटे साउथ के सितारे
Tue, 17 Nov 2026 12:07 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:07 AM IST
सार
- सोमवार को साउथ के बेहतरीन अभिनेता तेजा सज्जा ने हैदराबाद में सगाई कर ली।
- बंजारा हिल्स के एक होटल में आयोजित इस सगाई समारोह में कई हस्तियां पहुंचीं।
- सगाई में अल्लू अरविंद, राघवेंद्र राव, श्रीकांत, बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, निहारिका कोनिडेला और निधि अग्रवाल पहुंचे।
विज्ञापन
तेजा सज्जा की सगाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोमवार को हैदराबाद में एक भव्य समारोह में अभिनेता तेजा सज्जा ने यूएस की रहने वाली टेक प्रोफेशनल मौर्या से सगाई कर ली है। इस कार्यक्रम में चिरंजीवी, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा और नानी जैसे तेलुगु फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन
Trending Videos
तेजा सज्जा की सगाई
- फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल ने दिया आशीर्वाद
बंजारा हिल्स के ताज कृष्णा होटल में आयोजित इस सगाई समारोह में फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने भी इस जोड़े को आशीर्वाद दिया। इनके अलावा अल्लू अरविंद, राघवेंद्र राव, श्रीकांत, बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, निहारिका कोनिडेला और निधि अग्रवाल जैसे मेहमान भी वहां मौजूद थे।
बंजारा हिल्स के ताज कृष्णा होटल में आयोजित इस सगाई समारोह में फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने भी इस जोड़े को आशीर्वाद दिया। इनके अलावा अल्लू अरविंद, राघवेंद्र राव, श्रीकांत, बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, निहारिका कोनिडेला और निधि अग्रवाल जैसे मेहमान भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिरंजीवी
तेजा सज्जा की सगाई में चिरंजीवी ने शानदार एंट्री ली। अभिनेता टीशर्ट पैंट में नजर आए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
नानी
साउथ के मशहूर एक्टर नानी ने स्टाइलिश अंदाज में तेजा सज्जा की सगाई में एंट्री ली है। वह ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आए।
राणा दग्गुबाती
तेजा की सगाई में राणा भी पहुंचे। उन्होंने कुर्ता और पैंट के साथ ब्लेजर मैच किया।
रवि तेजा
ब्लैक एंड व्हाइ शर्ट में रवि तेजा सगाई समारोह में पहुंचे। समारोह वह काफी खुश नजर आए।
कब होगी शादी?
सगाई के बाद, तेजा अगले महीने उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद हैदराबाद में परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक छोटा सा रिसेप्शन भी रखा जाएगा।
तेजा सज्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम@tejasajja123
तेजा का वर्कफ्रंट
- वर्क फ्रंट की बात करें तो, तेजा ने दो साल की उम्र में एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
- 'बॉस' (2006) के बाद, उन्होंने 'ओह! बेबी' (2019) फिल्म से एक वयस्क अभिनेता के रूप में वापसी की।
- हाल ही में उन्हें 'मिराई' में देखा गया था और उन्होंने प्राइम वीडियो पर 'द ट्रेटर्स तेलुगु' शो को होस्ट भी किया था।
- वह फिलहाल 'जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल' की शूटिंग कर रहे हैं, जो उनकी 2021 की हिट फिल्म 'जॉम्बी रेड्डी' का सीक्वल है।
