फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi on rumours of getting cancer Megastar clarified he never had disease Non-cancerous polyps removed

Chiranjeevi: कैंसर होने की अफवाहों पर चिरंजीवी ने तोड़ी चुप्पी, स्पष्टीकरण के साथ पत्रकारों को दी सख्त हिदायत

Sat, 03 Jun 2023 09:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 03 Jun 2023 09:11 PM IST
सार

चिरंजीवी ने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि उन्हें कभी कैंसर नहीं था। अभिनेता ने पत्रकारों को सख्त हिदायत भी दी है कि वे झूठी खबरें न फैलाएं।

विज्ञापन
Chiranjeevi on rumours of getting cancer Megastar clarified he never had disease Non-cancerous polyps  removed
चिरंजीवी - फोटो : Social media

विस्तार

मेगास्टार चिरंजीवी के फैंस देशभर में फैले हैं। ये लोग अपने पसंदीदा अभिनेता को हर दम खुश देखना चाहते हैं और उनके बारे में हर छोटी से छोटी खबर जानने के लिए बेकरार भी रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से चिरंजीवी के कैंसर से पीड़ित होने की खबरें आ रही थीं, जिसके बाद उनके प्रशंसक अभिनेता के लिए चिंतित हो गए थे। लेकिन अब, अभिनेता के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, चिंरजीवी ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट कर इन्हें महज अफवाह बताया और अपने स्वस्थ होने की जानकारी भी दी।

विज्ञापन

चिंरजीवी को नहीं हुआ कैंसर
सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्हें कैंसर नहीं हुआ था, लेकिन रेगुलर टेस्ट्स में उन्हें गैर-कैंसर वाले पॉलीप्स का पता लगाने में मदद की, जो कि खतरनाक हो सकता था अगर इसका पता नहीं चला होता तो। चिरंजीवी ने अपने ट्विटर पर उनके कैंसर से पीड़ित होने की अफवाहों को सिरे खारिज कर दिया। उन्होंने तेलुगू में ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुछ समय पहले मैंने एक कैंसर सेंटर का उद्घाटन करते हुए कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में बात की थी। मैंने आपको बताया था कि यदि आप नियमित टेस्ट्स करवाते हैं तो कैंसर को रोका जा सकता है। मैं सतर्क था और कोलन स्कोप टेस्ट कराया। मैंने कहा था कि गैर-कैंसर पॉलीप्स का पता चला और हटा दिया गया। मैंने केवल इतना कहा, अगर मैंने पहले परीक्षण नहीं किया होता, तो यह कैंसर निकला होता। इसलिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और टेस्ट/ स्क्रीनिंग करानी चाहिए।'
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू और 'बंदा' का अब साउथ में भी होगा धमाका, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों को चिंरजीवी की हिदायत
चिरंजीवी ने आगे लिखा, 'लेकिन कुछ मीडिया संस्थानों ने इसे ठीक से नहीं समझा और मुझे कैंसर हो गया और मैं इलाज के कारण बच गया कहकर खबरें बनाना शुरू कर दिया। इससे अनावश्यक भ्रम पैदा हो गया है। कई शुभचिंतक मेरे स्वास्थ्य के बारे में संदेश भेज रहे हैं। यह स्पष्टीकरण उन सभी के लिए है। साथ ही ऐसे पत्रकारों से एक अपील है कि बिना विषय को समझे बकवास न लिखें। इससे कई लोग डरे हुए हैं और आहत हैं।'

इस फिल्म में नजर आएंगे चिंरजीवी
चिरंजीवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को अगली बार 'भोला शंकर' में काम करते हुए देखा जाएगा। फिल्म मेहर रमेश द्वारा निर्देशित एक एक्शन एंटरटेनर है। फिल्म में तमन्ना और कीर्ति सुरेश के साथ चिरंजीवी हैं। 
Celebs Troll: मंदिर में दर्शन करना इन स्टार्स को पड़ चुका है भारी, एक के तो बुरी तरह पीछे पड़ गए थे ट्रोल्स
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed