फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi Konidela share first day of the camera for the debut movie punadhirallu

चिरंजीवी कोनिडेला ने पहली फिल्म 'पुनादिरल्लू' को लेकर किया पोस्ट, शेयर किया इमोशनल नोट; लिखा- 'एक खूबसूरत...'

Wed, 11 Feb 2026 07:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 11 Feb 2026 07:07 PM IST
सार

Chiranjeevi Konidela Debut Film Punadhirallu Post: चिरंजीवी कोनिडेला ने आज अपनी पहली फिल्म 'पुनादिरल्लू' को लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने इस फिल्म से जुड़ी खास बाते भी बताईं।

विज्ञापन
Chiranjeevi Konidela share first day of the camera for the debut movie punadhirallu
चिरंजीवी कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता चिरंजीवी कोनिडेला ने टॉलीवुड फिल्म 'पुनादिरल्लू' से डेब्यू किया था। आज अभिनेता ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास यादों को तस्वीरों और एक खास नोट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेता ने बताया कि उन्हें अपनी पहली फिल्म के दौरान कैसा महसूस हुआ था।

विज्ञापन

चिरंजीवी कोनिडेला का पोस्ट
चिरंजीवी कोनिडेला ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें चिरंजीवी की पहली टॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'पुनादिरल्लू' के दौरान की है, जब उन्होंने पहली बार कैमरे का सामना किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)


विज्ञापन
विज्ञापन

चिरंजीवी कोनिडेला का नोट
चिरंजीवी ने अपनी पहली टॉलीवुड फिल्म 'पुनादिरल्लू' को लेकर कैप्शन में लिखा, 'यह मेरी जिंदगी का वो पहला दिन है, जब मैं कैमरे के सामने 'पुनादिरल्लू' फिल्म के लिए काम कर रहा था। उस दिन मुझे जो घबराहट, खुशी, जिम्मेदारी और भावनाएं महसूस हुईं, उसे शब्दों में कहना मुश्किल है। वो पल आज भी ऐसा लगता है जैसे कल या परसों ही हुआ हो। चांदनी रात जैसा सुंदर एहसास।'

विज्ञापन

चिरंजीवी ने 'पुनादिरल्लू' के निर्देशक का किया शुक्रिया
चिरंजीवी ने अपनी पहली फिल्म 'पुनादिरल्लू' के निर्देशक राजकुमार का भी शुक्रिया किया। चिरंजीवी ने लिखा, 'इस खास मौके पर मैं उस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे पहला मौका दिया। उनके भरोसे और हिम्मत ने मेरे एक्टिंग के सफर की शुरुआत की। उस दिन से आज तक मुझे प्यार, सपोर्ट और आशीर्वाद देने वाले सभी दर्शकों का भी बहुत-बहुत शुक्रिया।'

'पुनादिरल्लू' के बारे में
तेलुगू मेगास्टार चिरंजीवी ने 1978 में फिल्म ‘पुनादिरल्लू’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 'पुनादिरल्लू' 1979 में राजकुमार द्वारा निर्देशित भारतीय तेलुगु भाषा की फिल्म है। यह अभिनेता चिरंजीवी की पहली फिल्म थी। इसने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नंदी पुरस्कार जीता और गोकिना रामा राव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नंदी पुरस्कार जीता।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो पर पहुंची 'ओ रोमियो' की स्टार कास्ट, वैलेंटाइन डे को लेकर शाहिद से पूछा सवाल; हैरान रह गए सभी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed