फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chandoo Mondeti upcoming 3D animation film titled Vayuputra share the first look posters of the film

Vayuputra: चंदू मुंडेटी की आगामी 3D एनिमेशन फिल्म का नाम 'वायुपुत्र', सेलेब्स ने दी बधाई

Wed, 10 Sep 2025 03:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 10 Sep 2025 03:11 PM IST
सार

Chandoo Mondeti 3D Animation Film: निर्देशक चंदू मुंडेटी की नई 3D एनिमेशन फिल्म का नाम 'वायुपुत्र' है। यह फिल्म दशहरा 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को लेकर सेलेब्स और फैंस ने चंदू को शुभकामनाएं दी हैं।
 

विज्ञापन
Chandoo Mondeti upcoming 3D animation film titled Vayuputra share the first look posters of the film
फिल्म 'वायुपुत्र' - फोटो : इंस्टाग्राम@chandoo.mondeti

विस्तार

साउथ फिल्म 'थंडेल' के निर्देशक चंदू मुंडेटी ने आज सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'वायुपुत्र' का पहला पोस्टर साझा किया और इसे अपने बचपन का सपना बताया। साथ ही उन्होंने भगवान राम, हनुमान, ऋषि वाल्मीकि और अपने परिवार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

चंदू मुंडेटी का पोस्ट
निर्देशक चंदू मुंडेटी ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'वायुपुत्र' का पहला पोस्ट शेयर किया। इस पोस्टर में भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान की तस्वीर साफ नजर आ रही है। वह पीठ घुमाए खड़े हैं और पूरा दृश्य आग की लपटों की वजह से और भी ज्यादा खौफनाक लग रहा है। पोस्टर में हनुमान को एक पहाड़ पर खड़े दिखाया गया है, जो लंका को जलते देख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ चंदू ने कैप्शन में लिखा, 'वायुपुत्र - सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक पवित्र तमाशा। इस कहानी को बताने के लिए तैयार, हमारे इतिहास की आत्मा, हमारे इतिहास के पन्ने एक बचपन का सपना। भगवान श्रीराम, भगवान हनुमान, ऋषि वाल्मीकि, मेरे परिवार का धन्यवाद,  गरु का धन्यवाद। जयश्रीराम। जयहनुमान।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chandoo Mondeti (@chandoo.mondeti)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
चंदू मुंडेटी की आगामी 3डी एनिमेटेड फिल्म को लेकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने लिखा, 'मेरे प्यारे चंदू को शुभकामनाएं.. यह ब्लॉकबस्टर लग रही है', एक फैन ने लिखा, 'आपको बहुत बहुत बधाई सर', एक और फैन ने लिखा, 'बड़े पर्दे पर एक और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है।' 
 
विज्ञापन

फिल्म 'वायुपुत्र'
'वायुपुत्र' हनुमान की भक्ति और शक्ति की कहानी है, जो भारतीय इतिहास और संस्कृति से प्रेरित है। यह फिल्म भव्य 3D दृश्यों के साथ आस्था और वीरता को दर्शाएगी। इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव होगी, जो दर्शकों को भक्ति और साहस की दुनिया में ले जाएगी। चंदू मुंडेटी और निर्माता नागा वामसी की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed