फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chaitanya Telugu choreographer Commits suicide claims I troubled many in his last video

Chaitanya Suicide: तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य ने की आत्महत्या, दिल दहला देगा सुसाइड से पहले का आखिरी वीडियो

Mon, 01 May 2023 10:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 10:20 AM IST
सार

चैतन्य तेलुगू डांस शो धी में एक पॉपुलर कोरियोग्राफर थे। कथित तौर पर 30 अप्रैल को नेल्लोर में उन्होंने आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन
Chaitanya  Telugu choreographer Commits suicide claims I troubled many in his last video
चैतन्य, प्रभुदेवा - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सिनेमा से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय तेलुगू डांस शो 'धी' में नजर आने वाले डांस कोरियोग्राफर चैतन्य ने मौत को गले लगा लिया। 30 अप्रैल को चैतन्य ने एक भावनात्मक वीडियो साझा किया और फिर नेल्लोर में आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, चैतन्य के आत्महत्या करने का कारण उनके द्वारा लिया गया लोन था। वह इस लोन को चुका नहीं पा रहे थे और इसकी वजह से चैतन्य ने अपनी जान दे दी।  
विज्ञापन

आखिरी वीडियो में क्या बोले चैतन्य
नेल्लोर क्लब में आत्महत्या करने से पहले चैतन्य ने अपने आखिरी वीडियो मैसेज में  कथित तौर पर कहा, 'मेरी मां, पिताजी और बहन ने मुझे किसी भी समस्या का सामना किए बिना मेरी अच्छी देखभाल की। मैं अपने सभी दोस्तों से माफी मांगता हूं। मैंने बहुत से लोगों को परेशान किया और सभी से माफी चाहता हूं। पैसे के मामले में मैंने अपनी अच्छाई खो दी। सिर्फ कर्ज लेना ही नहीं, बल्कि उसे चुकाने की क्षमता भी होनी चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। फिलहाल, मैं नेल्लोर में हूं और यह मेरा आखिरी दिन है। मैं अपने कर्ज से जुड़ी समस्याओं को सहन नहीं कर सकता।'
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किसको पढ़ाया समय की पाबंदी का पाठ, पोस्ट शेयर कर जमकर लगाई फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस में दुख की लहर
डांस कोरियोग्राफर चैतन्य के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही उनके प्रशंसकों में दुख की लहर है। सभी चैतन्य के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर चैतन्या का आखिरी वीडियो वायरल हो गया है, जिस पर प्रशंसक शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा आत्महत्या जीवन की समस्याओं का समाधान नहीं है। 

Ajith Kumar: अजीत कुमार के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, लाइका प्रोडक्शंस ने आगामी फिल्म के नाम का किया एलान

फैंस को नहीं हो रहा यकीन
आपको बता दें, चैतन्य डांस शो के एक पॉपुलर कोरियोग्राफर थे। सोशल मीडिया पर छाई इस खबर पर अभी भी लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। 
Anushka Sharma: इन 10 किरदारों ने अनुष्का शर्मा को बनाया सुपरस्टार, 'तानी पार्टनर' से 'ममता' तक का रोमांचक सफर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed