{"_id":"6560a21310cef58acd07ad07","slug":"asif-ali-malayalam-actor-injured-his-knee-while-practicing-stunts-for-his-next-film-tiki-taka-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asif Ali: फिल्म की स्टंट ट्रेनिंग के दौरान घायल हुए मलयालम अभिनेता आसिफ अली, एक्टर के घुटने में लगी चोट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Asif Ali: फिल्म की स्टंट ट्रेनिंग के दौरान घायल हुए मलयालम अभिनेता आसिफ अली, एक्टर के घुटने में लगी चोट
Fri, 24 Nov 2023 07:00 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 24 Nov 2023 07:00 PM IST
सार
अभिनेता आसिफ अली इन दिनों रोहित वीएस के निर्देशन में बन रही एक्शन फिल्म 'टिकी टाका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में एक सीन की शूटिंग करने के लिए की जा रही ट्रेनिंग के दौरान अभिनेता का घुटना चोटिल हो गया, जिसके बाद उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
आसिफ अली
- फोटो : social media
विस्तार
मलयालम अभिनेता आसिफ अली को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, आसिफ अली को अपनी आगामी फिल्म के लिए स्टंट प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई है। रोहित वीएस द्वारा निर्देशित फिल्म 'टिकी टाका' के लिए स्टंट प्रैक्टिस के दौरान अभिनेता के घुटने में चोट लग गई। आसिफ अली को तुरंत इलाज के लिए कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आसिफ अली घुटना हुआ चोटिल
अभिनेता आसिफ अली इन दिनों रोहित वीएस के निर्देशन में बन रही एक्शन फिल्म 'टिकी टाका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में 12 एक्शन सीन हैं। ऐसे में इन सीन की शूटिंग करने के लिए की जा रही ट्रेनिंग के दौरान अभिनेता का घुटना चोटिल हो गया, जिसके बाद उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया। बता दें, इस फिल्म में वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Salman Khan: शाहरुख के कैमियो पर सलमान ने किया रिएक्ट, 'टाइगर-पठान' की जोड़ी को भाईजान ने बुलाया 'जय वीरू'
विज्ञापन
इससे पहले भी फिल्म की शूटिंग पर हुए घायल
गौरतलब है कि यह पहला वाकया नहीं है जब फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता के घायल हुए हैं। इससे पहले फिल्म 'हनी बी' के लिए बाइक स्टंट फिल्माते समय अभिनेता की कोहनी में फ्रैक्चर हो गया था। यह घटना फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान घटी जब अभिनेता बाइक पर कुछ लोगों का पीछा कर रहे थे, तभी उनकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़े थे।
Mansoor Trisha Dispute: मंसूर की माफी पर तृषा ने दी प्रतिक्रिया, पोस्ट साझा कर बोलीं- माफ करना दिव्य है
इन फिल्मों में नजर आएंगे आसिफ
आसिफ अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को 'अमर अकबर एंथोनी', 'अनुराग कारिकिन वेल्लम', 'संडे हॉलिडे' और 'केट्टियोलानु एंटे मलाखा' के लिए जाना जाता है। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'ओट्टा' में देखा गया था। अब, वह 'अदावु', 'प्रोजेक्ट नंबर 3', 'किष्किंधा कंदम', 'थट्टम वेल्लाट्टम', '2 जेंटलमैन', 'परन्नू परन्नू', 'हौदिनी-द काइंड ऑफ मैजिक' और 'मसाला डोसा मैसूर अक्का' सहित कई आगामी फिल्मों में अभिनय करने के लिए तैयार हैं।
Bollywood Films: इंडस्ट्री के बदसूरत रूप को उजागर करती हैं ये फिल्में, बेहद डरावना है ग्लैमर दुनिया का काला सच