फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   AR Rahman Musical Mani Ratnam Upcoming Romantic Drama Movie Announces Starring Vijay Sethupathi Sai Pallavi

फिर साथ लौटी मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी, नई फिल्म की हुई घोषणा; रणबीर की हीरोइन के साथ नजर आएगा ये एक्टर

Fri, 20 Mar 2026 06:53 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 06:53 PM IST
सार

Mani Ratnam New Movie: मणिरत्नम की नई फिल्म की घोषणा हो गई है। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म में जानिए कौन निभाएगा प्रमुख भूमिका…

विज्ञापन
AR Rahman Musical Mani Ratnam Upcoming Romantic Drama Movie Announces Starring Vijay Sethupathi Sai Pallavi
एआर रहमान और मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी साथ लौट रही है। जबकि इस बार फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। अभी इसका टाइटल सामने नहीं आया है। यह मणरित्नम के मद्रास टॉकीज प्रोडक्शन की 23वें फिल्म है।

विज्ञापन

मेकर्स ने की फिल्म की घोषणा
मद्रास टॉकीज की ओर से आज फिल्म की घोषणा को लेकर एक्स पर एक पोस्ट साझा की गई। इस प्रोजेक्ट को अभी ‘प्रोडक्शन नंबर 23’ कहा जा रहा है। साई पल्लवी की मणिरत्नम के साथ यह पहली फिल्म है।

विज्ञापन




जबकि सेतुपति की 'चेक्का चिवंथा वानम' के बाद मणिरत्नम के साथ यह दूसरा कोलैबोरेशसन है। वहीं एआर रहमान एक बार फिर मणिरत्नम के साथ काम कर रहे हैं। अभी तक फिल्म के नाम और कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

AR Rahman Musical Mani Ratnam Upcoming Romantic Drama Movie Announces Starring Vijay Sethupathi Sai Pallavi
एआर रहमान और मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

हिट है मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी
फिल्म की घोषणा में भी इसे मणिरत्नम की फिल्म और एआर रहमान म्यूजिकल के तौर पर ही जारी किया गया है। मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी काफी हिट है। इन दोनों ने साथ में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में कई फिल्मों में यादगार संगीत दिया है। मणिरत्नम की अधिकांश फिल्मों में एआर रहमान का ही संगीत होता है। अब फैंस को एक बार फिर एआर रहमान और मणिरत्नम की जोड़ी से यादगार संगीत की उम्मीद है।

AR Rahman Musical Mani Ratnam Upcoming Romantic Drama Movie Announces Starring Vijay Sethupathi Sai Pallavi
साई पल्लवी और जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया
साई पल्लवी की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति आखिरी बार इसी साल आई फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में नजर आए थे। यह एक साइलेंट फिल्म थी, जिसे क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं हासिल हुई थीं। वहीं साई पल्लवी को आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘थंडेल’ में देखा गया था।

उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘एक दिन’ और रणबीर कपूर के साथ बहुप्रतीक्षित ‘रामायण’ शामिल है। वहीं मणिरत्नम की पिछली फिल्म ‘ठग लाइफ’ थी, जिसमें कमल हासन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed