फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Aparshakti Khurana To Make Tamil Debut with ROOT Running Out of Time

Aparshakti Khurana: अपारशक्ति खुराना की तमिल सिनेमा में एंट्री, 'रूट-रनिंग आउट ऑफ टाइम' से करेंगे डेब्यू

Fri, 04 Jul 2025 11:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 04 Jul 2025 11:45 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना जल्द ही एक क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘रूट- रनिंग आउट ऑफ टाइम’ में नजर आएंगे। इस फिल्म से वह तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगे।

विज्ञापन
Aparshakti Khurana To Make Tamil Debut with ROOT Running Out of Time
अपारशक्ति खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पीटीआई के अनुसार फिल्म ‘रूट- रनिंग आउट ऑफ टाइम’ की शूटिंग इन दिनों चेन्नई में चल रही है। इस फिल्म का निर्देशन सूर्यप्रताप एस कर रहे हैं। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में वह तमिल एक्टर गौतम कार्तिक के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से अपारशक्ति तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। 

विज्ञापन


तमिल सिनेमा का हिस्सा बनकर खुश अपारशक्ति 
तमिल फिल्म ‘रूट- रनिंग आउट ऑफ टाइम’ का हिस्सा बनकर अपारशक्ति खुराना उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘मैं 'रूट- रनिंग आउट ऑफ टाइम’ के साथ तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत को लेकर एक्साइटेड हूं। फिल्म की कहानी काफी चुनौतीपूर्ण और अलग है। इस फिल्म की टैलेंटेड टीम के साथ काम करके काफी खुश हूं।’ इस फिल्म के मेकर्स का भी कहना है, ‘हम एक इमोशनल स्टोरी को साइंस फिक्शन, क्राइम थ्रिलर के साथ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Aparshakti Khurana: जब गुरु का अनादर करने पर भड़के अपारशक्ति खुराना के पिता, बल्ले से पीटते हुए ले गए घर 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के साथ फिल्मों में आए 
अपारशक्ति खुराना के भाई आयुष्मान खुराना भी बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। अपारशक्ति, आयुष्मान से इंस्पायर हैं। दोनों भाइयों की बॉन्डिंग भी कमाल की है। दोनों भाई साथ ही मुंबई करियर बनाने आए। अपारशक्ति एक्टिंग में आने से पहले क्रिकेट में भी रुचि रखते थे। वह हरियाणा अंडर 19 क्रिकेट टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Aparshakti Khurana: सपोर्टिंग रोल ने हिंदी सिनेमा में गढ़ा नया सितारा, भाई की तुलना में कितने सफल अपारशक्ति? 

अपारशक्ति की चर्चित फिल्में 
अपारशक्ति खुराना के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘स्त्री 2’ फिल्म और सीरीज ‘जुबली’ के कारण चर्चा में आए। अपारशक्ति ने सीरियस से लेकर कॉमेडी किरदारों तक में खूब रंग जमाया है। वह वाणी कपूर, परेश रावल के साथ एक फिल्म ‘बदतमीत गिल’ में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed