फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Anushka Shetty Krish Jagarlamudi come together again after Vedam Vikram Prabhu will be lead actor

Anushka Shetty: 'वेदम' के बाद फिर साथ आए अनुष्का शेट्टी-कृष जगरलामुडी? विक्रम प्रभु होंगे मुख्य अभिनेता

Thu, 15 Feb 2024 09:26 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 15 Feb 2024 09:26 AM IST
सार

अनुष्का शेट्टी 'वेदम' के बाद फिर से कृष जगरलामुडी के निर्देशन में बन रही फिल्म में नजर आने वाली हैं। आगामी प्रोजेक्ट में अभिनेत्री के साथ विक्रम प्रभु भी मुख्य भूमिका में होंगे।  

विज्ञापन
Anushka Shetty Krish Jagarlamudi come together again after Vedam Vikram Prabhu will be lead actor
अनुष्का शेट्टी-कृष जगरलामुडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुष्का शेट्टी को महेश द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी' में अपनी शानदार भूमिका के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री अब अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक कृष जगरलामुडी के साथ बातचीत के अंतिम दौर में है। विक्रम प्रभु फिल्म में मुख्य अभिनेता होंगे। साथ ही इसकी शूटिंग पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

विक्रम प्रभु संग जमेगी अनुष्का शेट्टी की जोड़ी

कृष जगरलामुडी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म मे तमिल अभिनेता विक्रम प्रभु और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जानकारी तो यह भी है कि इसे वर्तमान में ओडिशा में फिल्माया जा रहा है। प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस यूवी क्रिएशन्स इस परियोजना का बड़े पैमाने पर समर्थन कर रहा है, जिसके बारे में अधिक जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है। इस बीच, कृष की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' के वीएफएक्स पर काम जारी है। 

विज्ञापन


SS Rajamouli: लोग कहते थे किसी लायक नहीं राजामौली, तभी भाभी की एक बात ने बदल दी निर्देशक की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष जगरलामुडी की आगामी फिल्म

निर्देशक कृष तेलुगु सिनेमा के सबसे लोकप्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और बैक-टू-बैक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, जबसे उन्होंने 'हरि हर वीरा मल्लू' के लिए पवन कल्याण से हाथ मिलाया है, तब से वह बैकफुट पर हैं। फिल्म में बार-बार देरी हो रही थी, इसलिए उन्होंने आगे बढ़कर 'कोंडा पोलम' नामक फिल्म का निर्देशन किया, जिसमें वैष्णव तेज मुख्य भूमिका में थे। यह सोशल ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।


Dunki OTT Release: जियो सिनेमा नहीं 'डंकी' ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक, शाहरुख खान ने साझा किया उत्साह

'वेदम' के बाद कृष-अनुष्का फिर आए साथ?

कृष और अनुष्का की बात करें तो दोनों आगामी फिल्म के साथ दूसरी बार सहयोग करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने फिल्म को गुप्त रखा है और प्रेस के सामने इसकी घोषणा नहीं की है। इससे पहले, दोनों ने अल्लू अर्जुन की 'वेदम' में एक-दूसरे के साथ काम किया था। अनुष्का शेट्टी को आखिरी बार फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में देखा गया था, जिसमें नवीन पॉलीशेट्टी भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed