{"_id":"6af46aafa83eeb8c2905da9e","slug":"anirudh-ravichander-proposes-to-kavya-maran-with-diamond-ring-video-goes-viral-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: अनिरुद्ध ने काव्या को डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज, सेरेमनी से सामने आया खास पल? जानें सच्चाई","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
वायरल वीडियो: अनिरुद्ध ने काव्या को डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज, सेरेमनी से सामने आया खास पल? जानें सच्चाई
Wed, 11 Nov 2026 06:57 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:57 PM IST
सार
- साउथ के कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चा जारी है।
- इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनिरुद्ध, काव्या को डायमंड रिंग देकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।
- चर्चा है कि दोनों ने 10 और 11 नवंबर को ग्रीस में हुए एक प्राइवेट फंक्शन में शादी कर ली है।
विज्ञापन
अनिरुद्ध और काव्या का वायरल वीडियो
- फोटो : X
विस्तार
इंडस्ट्री में चर्चा है कि म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ग्रीस में अपने विवाह समारोह का जश्न मना रहे हैं। यह एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग है, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जमकर वायरल है। इसे लेकर दावा किया गया है कि अनिरुद्ध ने काव्या को हीरे की अंगूठी देकर प्रपोज किया है। जानें इस दावे में कितनी सच्चाई है?

Trending Videos
इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में दावा किया गया है कि यह अनिरुद्ध और काव्या की शादी का है।
- फोटो : X
जारी है शादी का जश्न?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जोड़े की शादी का जश्न ग्रीस में 10 और 11 नवंबर को मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कपल के इस जश्न में केवल करीबी रिश्तेदार और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए हैं।
हालांकि, अब तक इस प्राइवेट वेडिंग से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है पर सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें और वीडियो वायरल है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि यह कपल की शादी के हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?
इसी बीच अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का कथित प्रपोजल वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वायरल क्लिप में अनिरुद्ध और काव्या को ग्रीस में हाथों में हाथ डाले चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अनिरुद्ध, काव्या को एक चमकती हुई हीरे की अंगूठी पहना देते हैं।
एक्स पर अनिरुद्ध के कई फैन पेज इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। पहली नजर में देखें तो यह एक एआई जेनेरेटेड वीडियो नजर आ रहा है।

दावा है कि रजनीकांत की यह तस्वीर भी ग्रीस में हुए शादी समारोह की है।
- फोटो : X
कब होगा शादी का रिसेप्शन?
खबरों की मानें तो कपल 21 नवंबर को चेन्नई में एक रिसेप्शन देने वाले हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने रिसेप्शन की तारीख की पुष्टि तब की। हाल ही में काव्या के माता-पिता, कलानिधि और कावेरी मारन ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें इस जश्न में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या अनिरुद्ध और काव्या ने साझा की शादी की तस्वीरें?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट के बीच, अनिरुद्ध या काव्या में से किसी ने भी अब तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी या सगाई की आधिकारिक तस्वीरें साझा नहीं की हैं। दोनों में से किसी ने भी ग्रीस में होने वाले इस समारोह के बारे में भी सार्वजनिक जानकारी नहीं दी है।
यहां देखें वायरल वीडियो

Ani literally composed his own love story 🥹❤️💍 #AnirudhKavyaWedding #Anirudh https://t.co/4ksGcy2gd2
— Anirudh FC (@AnirudhfansTN) November 10, 2026