{"_id":"6af49495cd90225f7006875a","slug":"anirudh-ravichander-and-kavya-maran-first-wedding-photos-viral-attended-by-rajinikanth-and-mk-stalin-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में अनिरुद्ध की शादी: वेष्टि में दिखे कंपोजर, लहंगे में नजर आईं काव्या; डांस फ्लोर पर थिरके रजनीकांत","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
तस्वीरों में अनिरुद्ध की शादी: वेष्टि में दिखे कंपोजर, लहंगे में नजर आईं काव्या; डांस फ्लोर पर थिरके रजनीकांत
Wed, 11 Nov 2026 09:45 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:45 PM IST
सार
- अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
- सन पिक्चर्स ने भी सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटो साझा की हैं।
- दोनों की शादी का समारोह ग्रीस में संपन्ना हुआ जहां रजनीकांत समेत कई सेलेब्स पहुंचे।
विज्ञापन
अनिरुद्ध, काव्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने काव्या मारन से शादी कर ली है। दोनों ने ग्रीस में एक प्राइवेट सेरेमनी होस्ट की, इसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। शादी के बाद अनिरुद्ध ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। देखिए अनिरुद्ध और काव्या की ड्रीमी वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन
Trending Videos
कैसा है अनिरुद्ध-काव्या का आउटफिट?
अनिरुद्ध और काव्या ने अपने वेडिंग लुक को बेहद क्लासिक रखा। अनिरुद्ध ने आइवरी कलर के आउटफिट में नजर आते हुए मैचिंग वेष्टि के साथ कुर्ता पहना और इसके साथ एक लंबी जैकेट कैरी की जिस पर बेहद खूबसूरत और बारीक कढ़ाई की गई थी। दूसरी ओर, काव्या ने ब्लश-पिंक कलर का लहंगा चुना, जिस पर बारीक कढ़ाई और सीक्विन का काम किया गया था।

अनिरुद्ध ने लिखा शानदार कैप्शन
अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'मेरी जिंदगी में एक बार मिलने वाला, जो जिंदगी भर के लिए है।' इसके बाद उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। इसके साथ उन्होंने आज की तारीख 11:11 लिखी।

इसके साथ ही अनिरुद्ध ने अपनी वेडिंग की कुछ और तस्वीरें भी साझा की हैं। तस्वीरों में वह और काव्या का एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। जहां अनिरुद्ध ने प्रिंटेड कोटी पहनी है। वहीं काव्या शिमरी आउटफिट में नजर आ रही हैं।
कब होगा रिसेप्शन?
अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को होगा। इस रिसेप्शन की तारीख की पुष्टि तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से शेयर किए गए एक पोस्ट के माध्यम से हुई थी। उन्हें काव्या के माता-पिता ने शादी का निमंत्रण दिया था।

शादी में दिखे रजनीकांत
काव्या और रविचंदर की शादी के समारोह में कई दिग्गज शामिल रहे। सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शादी में शामिल हुए।
काव्या और रविचंदर की शादी के समारोह में कई दिग्गज शामिल रहे। सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शादी में शामिल हुए।
अनिरुद्ध ने ली शानदार एंट्री
एक तस्वीर में रजनीकांत और पूर्व सीएम एमके स्टालिन आमने-सामने बैठे हुए हैं। वहीं पीछे से अनिरुद्ध 'रजनी' स्टाइल में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीर में रजनीकांत और पूर्व सीएम एमके स्टालिन आमने-सामने बैठे हुए हैं। वहीं पीछे से अनिरुद्ध 'रजनी' स्टाइल में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं।
शादी से एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें रजनीकांत और स्टालिन के साथ कपल के कई रिश्तेदार बैठे हुए हैं।
डांस फ्लोर पर थिरके रजनीकांत
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि अनिरुद्ध-काव्या की शादी में रजनीकांत ने डांस फ्लोर पर डांस किया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि अनिरुद्ध-काव्या की शादी में रजनीकांत ने डांस फ्लोर पर डांस किया है।
Superstar #Rajinikanth lighting up the dance floor at #Anirudh & #KavyaMaran’s wedding! 🔥❤️ #AnirudhKavyaWedding #AnirudhRavichander https://t.co/HSyaakI7Uv
— Vasanth Raj (@vasanthraj001) November 11, 2026