फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Brother Allu sirish Share His Wedding Date On Social Media

रश्मिका और विजय के बाद अल्लू अर्जुन के भाई इस दिन करेंगे शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की वेडिंग डेट

Thu, 26 Feb 2026 08:32 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 26 Feb 2026 08:32 PM IST
सार

Allu Arjun Brother Allu sirish Wedding Date: गुरुवार को साउथ के चर्चित एक्टर्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख साझा की है। 

विज्ञापन
Allu Arjun Brother Allu sirish Share His Wedding Date On Social Media
अपनी मंगेतर नयनिका के साथ अल्लू शिरीष - फोटो : इंस्टाग्राम@allusirish

विस्तार

अल्लू अर्जुन के घर भी जल्द शादी की शहनाई बजेगी, उनका छोटा भाई अल्लू शिरीष दूल्हा बनेगा। गुरुवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए अल्लू शिरीष ने बताया कि वह कब अपनी मंगेतर नयनिका से शादी करने वाले हैं। वह अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

विज्ञापन


शादी में शामिल होगा सिर्फ परिवार 
अल्लू शिरीष ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘नयनिका और मैं, अपने परिवार वालों के बीच शादी करेंगे। हमारी शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हम 6 मार्च को शादी करने वाले हैं।’ 
विज्ञापन


Allu Arjun Brother Allu sirish Share His Wedding Date On Social Media
अल्लू शिरीष और नयनिका - फोटो : इंस्टाग्राम-@allusirish

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए चार तीन पहले रखेंगे प्री-वेडिंग रिस्पेशन
अल्लू शिरीष ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हम 2 मार्च को अपना प्री-वेडिंग रिस्पेशन रखेंगे। इसमें तेलुगु इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। हम इस रिस्पेशन के लिए एक्साइटेड हैं। यह फंक्शन अल्लू स्टूडियो में होगा।’ इस तरह अल्लू शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के अपनी शादी में शामिल किया है। 

अल्लू शिरीष दो साल से नयनिका को कर रहे थे डेट 
अल्लू शिरीष और नयनिका की सगाई पिछले साल 31 अक्तूबर को हुई थी। सगाई से पहले दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की थी। इस कपल का रिश्ता तब शुरू हुआ जब वे अभिनेता नितिन और शालिनी कंडुकुरी द्वारा वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के लिए आयोजित शादी की पार्टी में मिले थे।

अल्लू शिरीष करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
अल्लू शिरीष को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म 'बडी' में देखा गया था। उन्होंने अभी तक किसी आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, उनका पूरा ध्यान अपनी शादी पर फोकस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed