फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Brother Allu Sirish Pre Wedding Function Attend By Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda

अल्लू अर्जुन के भाई के वेडिंग फंक्शन में पहुंचे विजय-रश्मिका, तेलंगाना के सीएम को दिया अपने रिसेप्शन का न्यौता

Sun, 01 Mar 2026 10:58 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 01 Mar 2026 10:58 PM IST
सार

Allu Sirish Pre Wedding Function: हाल ही में साउथ के चर्चित एक्टर विजय देवरकाेंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधे हैं। रविवार को रश्मिका ने अपने रिसेप्शन का न्यौता तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को दिया। साथ ही ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी विजय और रश्मिका पहुंचे। देखें ये खास तस्वीरें।

विज्ञापन
Allu Arjun Brother Allu Sirish Pre Wedding Function Attend By Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda
शादी के बाद रश्मिका और विजय की वायरल तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

विस्तार

रविवार को रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को अपने रिसेप्शन का न्यौता दिया। रश्मिका और विजय का रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाला है। इस वेडिंग रिसेप्शन में साउथ सिनेमा कलाकारों के अलावा कई चर्चित हस्तियां भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन

तेलंगाना सीएम को रिसेप्शन का न्यौता देने के बाद रश्मिका अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचीं। इस फंक्शन से इनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

विज्ञापन

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और उनके परिवार से मिलीं रश्मिका मंदाना

विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के सीएम के परिवार से भी मिलीं रश्मिका 

रश्मिका मंदाना जब तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को अपने रिसेप्शन का न्यौता देने गईं तो उनके परिवार से भी मिलीं। सीएम की पत्नी गीता और उनकी बेटी से भी रश्मिका मिलीं। इस मुलाकात की तस्वीरें में गीता ने रश्मिका को आशीर्वाद दिया। 


अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन में रश्मिका और विजय

अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी पहुंचा कपल 
बाद में रश्मिका और विजय देवरकोंडा अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन में नजर आए। इनकी सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन भी अपने भाई के वेडिंग फंक्शन में रश्मिका और विजय को देखकर काफी खुश नजर आए। सभी ने साथ में फोटो क्लिक करवाए, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। 

शादी के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे विजय और रश्मिका
विजय और रश्मिका ने शादी से पहले साथ में कई फिल्में की हैं। शादी के बाद उनकी एक फिल्म 'रणबाली' रिलीज होगी। इस फिल्म का एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे विजय और रश्मिका के फैंस ने खूब पसंद किया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed